Toyota Kirloskar Motor की पिछले वर्ष सेल्स 46 प्रतिशत बढ़कर 2.33 लाख यूनिट्स 

कंपनी के Fortuner और Urban Cruiser Hyryder जैसे मॉडल्स इसकी सेल्स बढ़ाने में मददगार रहे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जनवरी 2024 22:30 IST
ख़ास बातें
  • TKM ने अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी भी बढ़ाई है
  • हाल ही में इसने MPV Rumion को लॉन्च किया था
  • पिछले कुछ वर्षों में टोयोटा के लिए EV सहित चुनौतियां बढ़ी हैं

इसके Fortuner जैसे मॉडल अपने सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Toyota Kirloskar Motor (TKM) की पिछले वर्ष होलसेल सेल्स लगभग 46 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.33 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई। कंपनी के Fortuner और Urban Cruiser Hyryder जैसे मॉडल्स इसकी सेल्स बढ़ाने में मददगार रहे हैं। 

दिसंबर में TKM की देश में बिक्री लगभग 119 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 22,867 यूनिट्स रही। कंपनी के पास SUV और MPV के साथ ही हैचबैक Glanza भी मौजूद है। हाल ही में इसने MPV Rumion को लॉन्च किया था। कंपनी ने कहा कि उसकी ग्रोथ मजबूत रही है और उसके प्रोडक्ट्स में कस्टमर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है। TKM ने अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी भी बढ़ाई है। इसने कर्नाटक में तीसरी फैक्टरी लगाने में लगभग 3,300 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की जानकारी दी है।  इस फैक्टरी से लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। जापान की यह कंपनी देश में अपने प्रोडक्शन को बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके पास देश में दो फैक्टरी हैं जिनकी कैपेसिटी लगभग 3.42 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष की है। 
Advertisement

हाल ही में Toyota Motor Corporation ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। कंपनी ने अपने पहले व्हीकल Model G1 truck की मैन्युफैक्चरिंग के लगभग 88 वर्ष बाद 30 करोड़ व्हीकल्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। इनमें जापान और अन्य देशों में कंपनी की फैक्टरियों में बनाए गए व्हीकल्स शामिल हैं। इस वर्ष सितंबर में टोयोटा ने 30 करोड़ कारों की मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा हासिल किया था। इनमें से 18 करोड़ से अधिक यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने जापान और बाकी कई अन्य देशों में मौजूद अपनी फैक्टरियों में की है। इनमें Corolla की सबसे अधिक 53 करोड़ से अधिक यूनिट्स है। यह दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय कारों में शामिल है। 

पिछले कुछ वर्षों में टोयोटा के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सहित चुनौतियां बढ़ी हैं। प्रोडक्शन वॉल्यूम के लिहाज से दुनिया की इस सबसे बड़ी कार मेकर का इंटरनेशनल मार्केट में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में दबदबा है लेकिन भारत में कंपनी की सेल्स अधिक नहीं है। इसके Fortuner जैसे मॉडल अपने सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं लेकिन स्मॉल कार सेगमेंट में यह कमजोर है। हाल ही में टोयोटा ने केंद्र सरकार से हाइब्रिड कारों पर टैक्स घटाने की मांग की थी। कंपनी की दलील है कि पेट्रोल से चलने वाली कारों की तुलना में हाइब्रिड कारों से कम पॉल्यूशन होता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  2. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  3. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  5. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  6. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  7. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  8. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  9. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  10. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.