डिमांड कमजोर होने से Toshiba का प्रॉफिट 75 प्रतिशत घटा

कंपनी ने बताया कि उसके बिजनेस पर हार्ड डिस्क मार्केट में कमजोरी और कुछ अन्य कारणों का असर पड़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 नवंबर 2022 18:29 IST
ख़ास बातें
  • तोशीबा ने लगभग 7.5 अरब येन का ऑपरेटिंग प्रॉफिट हासिल किया है
  • यह एनालिस्ट्स के अनुमान से बहुत कम है
  • कंपनी ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए प्रॉफिट का अनुमान घटा दिया

तोशिबा के कमजोर रिजल्ट्स से इसे खरीदने की योजना बना रहे इनवेस्टर्स को मुश्किल हो सकती है

इलेक्ट्रॉनिक्स और बहुत से अन्य बिजनेस से जुड़ी Toshiba का दूसरी तिमाही में प्रॉफिट लगभग 75 प्रतिशत घटा है। कंपनी के खराब रिजल्ट्स से इसे खरीदने की डील को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। कंपनी ने बताया कि उसके बिजनेस पर हार्ड डिस्क मार्केट में कमजोरी और कुछ अन्य कारणों का असर पड़ा है। इसने मार्च में समाप्त होने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए अपने प्रॉफिट के पूर्वानुमान को लगभग एक-चौथाई घटा दिया है। 

जुलाई-सितंबर की अवधि के लिए तोशीबा ने लगभग 7.5 अरब येन (लगभग 430 करोड़ रुपये) का ऑपरेटिंग प्रॉफिट हासिल किया। यह एनालिस्ट्स के अनुमान से बहुत कम है। तोशिबा की लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली मेमोरी चिप मेकर Kioxia Holdings ने अक्टूबर की तुलना में इस महीने प्रोडक्शन लगभग 30 प्रतिशत घटाने की जानकारी दी है। बहुत से देशों में इन्फ्लेशन बढ़ने और कुछ अन्य कारणों से स्मार्टफोन्स और पर्सनल कंप्यूटर्स की बिक्री घटाने का असर चिप मार्केट पर पड़ा है। इससे चिप बनाने वाली कंपनियों के आगामी तिमाहियों में रिजल्ट कमजोर रह सकते हैं। 
Advertisement

तोशिबा के कमजोर रिजल्ट्स से इसे खरीदने की योजना बना रहे इनवेस्टर्स को मुश्किल हो सकती है। Nikkei ने बताया कि प्राइवेट इक्विटी फंड जापान इंडस्ट्रियल पार्टनर्स (JIP) की अगुवाई वाले कंसोर्शियम ने तोशिबा को लगभग 15 अरब डॉलर में खरीदने की बिड दी है। हालांकि, इसके लिए बैंकों की ओर से फंडिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इससे इस बिड के सफल होने पर प्रश्न उठ रहे हैं। जापान सरकार की हिस्सेदारी वाला फंड जापान इनवेस्टमेंट कॉर्प भी तोशिबा के लिए एक प्रपोजल तैयार कर रहा है। इसके लिए इस फंड की अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फंड Bain Capital और एक अन्य फंड के साथ कंसोर्शियम बनाने के लिए बातचीत हो रही है।

इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी को भूकंप आने के कारण दक्षिणी जापान में Oita के चिप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में कामकाज रोकना पड़ा था। इस प्लांट में कारों और इंडस्ट्रियल मशीनरी में इस्तेमाल  किए जाने वाले सेमीकंडक्टर बनाए जाते हैं। इस प्लांट में सिस्टम LSI चिप बनते हैं जिनकी लगभग 60 प्रतिशत बिक्री कार मेकर्स और इंडस्ट्रियल मशीनरी बनाने वाली फर्मों को की जाती है। इसके अलावा कंपनी उत्तरी जापान में मौजूद एक अन्य प्लांट में भी LSI चिप बनाती है।  
Advertisement


 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.