अविवाहित जोड़ों के लिए होटल में रूम बुक करने की टेंशन हुई खत्म!

विज्ञापन
Sriram Sharma, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2016 14:04 IST
भारत में किसी अविवाहित जोड़े के लिए होटल में कमरा किराये पर लेना बेहद ही मुश्किल है। ज्यादातर मौकों पर होटल के रिसेप्शन पर बिना किसी सवाल-जवाब के ना ही सुनने को मिलता है। लेकिन इस समस्या का निपटाने का बीड़ा एक स्टार्टअप ने उठाया है।

दिल्ली के स्टार्टअप 'स्टेअंकल' के वेब होमपेज पर टैगलाइन लिखा है, ''कपल्स नीड रूम, नोट ए जजमेंट।'' इस स्टार्टअप की कोशिश विवाह से पहले शारीरिक संबंध को मान्यता नहीं देने वाली सोच को बदलनी है।
Advertisement

2014 में ब्लेज़ अरिज़ेनोव, नंदी कुमार सिंह और संचित सेट्ठी द्वारा शुरू किएगए इस स्टार्टअप ने किसी आम ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर शुरुआत की थी। हालांकि, सितंबर 2015 में खुद को अविवाहित जोड़ों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बिजनेस करना शुरू कर दिया। इसकी वेबसाइट पर  दिल्ली-एनसीआर और मुबंई में प्रेमी युगल के लिए उपयुक्त होटलों को लिस्ट किया गया है।
 

अगर हम किसी ऑनलाइन फॉरम पर जाते हैं तो ज्यादातर अविवाहित जोड़ों की यही शिकायत होती है कि उन्हें होटल में कमरा किराये लेने पर दिक्कत होती है। अगर जोड़ा उसी शहर का है तो ज्यादातर होटल वाले बिना कोई सवाल पूछे लौटा देते हैं। वैसे, चार या पांच सितारा होटलों में ऐसा नहीं होता है।
Advertisement

स्टेअंकल की वेबसाइट पर एफएक्यू में लिखा है, "आप किसी भी शहर के होकर उसी शहर में कमरा बुक कर सकते हैं। कानून के हिसाब से यह प्रतिबंधित नहीं है। भारत में कोई भी कानून किसी जोड़े को रातभर के लिए होटल बुक करने से नहीं रोकता।
Advertisement

'स्टेअंकल' के अरिज़नोव ने गैजेट्स 360 को बताया कि अगले कुछ महीने में चेन्नई, कोलकाता और बंगलुरू को भी जोड़ने की योजना है। और आने वाले दिनों टियर 1 के सभी शहरों के ऐसे ही होटल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए जाएंगे।

स्टेअंकल प्लेटफॉर्म के जरिए यूज़र होटल में कमरे बुक कर सकते हैं। और आपको पूरे दिन के लिए बुक करने की भी ज़रूरत नहीं। यूज़र सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे, या रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक के लिए कमरा बुक कर सकते हैं। स्टेअंकल पर लिस्ट किए गए होटल 3-5 स्टार वाले हैं। इस स्टार्ट अप का दावा है कि इन होटल में सुरक्षा और अतिथि-सत्कार के स्तर की लगातार जांच की जाती है।
Advertisement

कंपनी ने सार्वजनिक तौर पर बताया है कि होटल के साथ पार्टनरशिप करने से पहले किन-किन बातों का ख्याल रखा जाता है। यूज़र ऑनलाइन या फिर व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करके कमरा बुक करा सकते हैं।
Advertisement

कंपनी की योजना जल्द ही ऐप भी लॉन्च करने की है। हालांकि, इसके लिए कंपनी को पैसे की ज़रूरत है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.