सोलर पावर से चार्ज होने वाली इस इलेक्ट्रिक वैन ने जगाई सीरिया के स्वास्थ्य कर्मचारियों की टूटी उम्मीदें

यह 100% इलेक्ट्रिक वैन लिथियम बैटरी का इस्तेमाल करती है, जिसे सौर ऊर्जा के जरिए चार्ज किया जाता है। इस प्रोजेक्ट को सीरिया सोलर पहल के तहत शुरू किया गया है

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 फरवरी 2022 15:07 IST
ख़ास बातें
  • हेल्थ इंटिग्रेटिड रसिलिएंस सिस्टम (HIRS) के नाम से जाना जाता है यह सिस्टम
  • यह प्रोजेक्ट यूनियन ऑफ मेडिकल केयर एंड रिलीफ ऑर्गनाइजेशन का है
  • Creating Hope in Conflict: a Humanitarian Grand Challenge द्वारा है फंडेड

सोलर से चार्ज होती है यह इलेक्ट्रिक वैन

सीरिया के हालात शायद ही किसी से छिपे हो। देश में कई वर्षों से चल रहे संघर्ष ने 40 लाख से अधिक लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच से वंचित कर दिया है। इसका मुख्य कारण हवाई बमबारी से स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे का नष्ट होना है। इसके अलावा, फ्यूल की कमी भी इसका एक कारण माना जा सकता है। हालांकि, अब उत्तरी सीरिया में एक इलेक्ट्रिक व्हीकल चिकित्सा कर्मचारियों के लिए मसीहा बनकर आया है। इसका इस्तेमाल रोगियों तक पहुंचने और आवश्यक टीकों (वैक्सीन) को लाने-लेजाने के लिए किया जा रहा है

Power Engineering International की एक रिपोर्ट बताती है कि उत्तरी सीरिया में एक प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, जिसमें कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को आपाकालीन वाहन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें से पहली इलेक्ट्रिक वैन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं व वैक्सीन पहुंचाने के लिए चलनी शुरू हो गई है। इसे हेल्थ इंटिग्रेटिड रसिलिएंस सिस्टम (HIRS) कहा जाता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह 100% इलेक्ट्रिक वैन लिथियम बैटरी का इस्तेमाल करती है, जिसे सौर ऊर्जा के जरिए चार्ज किया जाता है। इस प्रोजेक्ट को सीरिया सोलर पहल के तहत शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट को यूनियन ऑफ मेडिकल केयर एंड रिलीफ ऑर्गनाइजेशन (UOSSM) द्वारा चलाया जा रहा है और Creating Hope in Conflict: a Humanitarian Grand Challenge द्वारा फंड किया गया है।

PEI से बात करते हुए UOSSM के पर्यावरण एंजिनीयर एवं प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर अली मोहम्मद (Ali Mohamad) ने कहा "हमारी टीम काबिल इंजीनियर और डॉक्टर से बनी है, जो इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।"  
Advertisement

मोहम्मद ने इस प्रोजेक्ट के भविष्य को लेकर कहा कि " इससे दुनिया भर में संकट और युद्ध के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य के संचालन में बड़ा बदलाव आ सकता है - विशेष रूप से डीप डीकार्बोनाइजेशन के लिए क्लाइमेट लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तात्कालिकता को देखते हुए।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Syria, Syria Electric Van, Electric van, Electric vehicles
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.