• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 18 साल के 'Call of Duty' फैन ने अमेरिकी स्कूल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, 19 बच्चों और 2 टीचर्स की मौत

18 साल के 'Call of Duty' फैन ने अमेरिकी स्कूल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, 19 बच्चों और 2 टीचर्स की मौत

The Daily Mail के अनुसार, रामोस स्कूल में भी अकेला था और उसके अंदर आक्रामक प्रवृत्ति थी, क्योंकि उसे गरीब होने पर और उसके कपड़ों पहनने के ढ़ंग व आईलाइनर लगाने के लिए उसका मजाक उड़ाया जाता था।

18 साल के 'Call of Duty' फैन ने अमेरिकी स्कूल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, 19 बच्चों और 2 टीचर्स की मौत

जान गवाने वाले 21 लोगों में से 19 बच्चे और 2 अध्यापक थे

ख़ास बातें
  • Texas में एलीमेंट्री स्कूल में एक 18 वर्षिय युवक ने चलाई अंधाधुंध गोलियां
  • 19 बच्चों समेत कुल 21 लोगों की मौत
  • हमलावर का नाम Salvador Ramos बताया गया है, जिसे मौके पर मार गिराया गया
विज्ञापन
Texas Shooting: टेक्सास में एक एलीमेंट्री स्कूल में मासूम बच्चों पर अंधाधुंध फायरिंग के मामले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। मास शूटिंग को अंजाम देने वाला कोई पेशेवर कातिल नहीं, बल्कि एक 18 वर्षिय युवक था। हमलावर ने स्कूल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की और 19 बच्चों समेत 21 लोगों की जान ले ली। हमलावर के एक पुराने क्लासमेट ने बताया कि वह 'Call of Duty' शूटिंग और कॉम्बेट गेम को पसंद करता था और असकर खेला करता था। 

टेक्सस में 21 लोगों की हत्या करने वाले इस हमलावर का नाम Salvador Ramos बताया जा रहा है, जो कथित तौर पर ऑनलाइन शूटिंग और कॉम्बेट गेम्स खेला करता था। Times Now के मुताबिक, टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि 18 वर्षीय एक स्थानीय और संयुक्त राज्य अमेरिका का नागरिक था, जिसे शूटिंग के बाद पुलिस द्वारा मार गिराया गया।

रिपोर्ट में अमेरिकी मीडिया का हवाला देते हुए बताया गया है कि हत्याकांड से कुछ घंटे पहले शूटर ने एक अजनबी को (अनुवादित) "मैं करने वाला हूं..." मैसेज किया था।

टेक्सास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, शूटर ने कथित तौर पर रॉब एलीमेंट्री स्कूल में मास शूटिंग से पहले अपनी दादी को गोली मारी थी। अधिकारियों ने कहा कि हमलावर ने दोपहर के करीब बॉडी आर्मर पहनकर एक हैंडगन और राइफल लेकर स्कूल में प्रवेश किया था।

रिपोर्ट बताती है कि रामोस ने उवालदे के हाई स्कूल में पढ़ाई की थी। वह शहर के Wendy's में एक साल से काम कर रहा था और करीब एक महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। Wendy's के मैनेजर ने The New York Times को बताया कि रामोस ज्यादा फ्रेंडली नहीं था और "कोई भी वास्तव में उसे नहीं जानता था"।

The Daily Mail के अनुसार, रामोस स्कूल में भी अकेला था और उसके अंदर आक्रामक प्रवृत्ति थी, क्योंकि उसे गरीब होने पर और उसके कपड़ों पहनने के ढ़ंग व आईलाइनर लगाने के लिए उसका मजाक उड़ाया जाता था।

वहीं, रिपोर्ट में बाताया गया है कि CNN को रामोस के पूर्व क्लासमेट ने बताया कि रामोस शूटिंग और कॉम्बैट गेम 'Call of Duty' को पसंद करता था और उसे अकसर खेला करता था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Texas, Texas firing, Texas mass shooting
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »