भारत में इलेक्ट्रिक SUV बेचेगी Tesla की राइवल Fisker

अमेरिकी फर्म Fisker का कहना है कि अगले कुछ वर्षों में वह देश में अपनी कारों की मैन्युफैक्चरिंग भी कर सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 सितंबर 2022 17:47 IST
ख़ास बातें
  • देश में कारों की वार्षिक बिक्री लगभग 30 लाख यूनिट की है
  • इसमें इलेक्ट्रिक कारों की संख्या लगभग एक प्रतिशत की है
  • इस सेगमेंट में सेल्स के लिहाज से टाटा मोटर्स पहले स्थान पर है

पिछले कुछ महीनों में देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बढ़ी है

अमेरिकी फर्म Fisker अगले वर्ष भारत में अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) Ocean की बिक्री शुरू करेगी। Fisker का कहना है कि अगले कुछ वर्षों में वह देश में अपनी कारों की मैन्युफैक्चरिंग भी कर सकती है। देश में कारों की वार्षिक बिक्री लगभग 30 लाख यूनिट की है और इसमें इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी लगभग एक प्रतिशत है। 

Fisker के चीफ एग्जिक्यूटिव Henrik Fisker ने Reuters को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 2025-26 तक बढ़ जाएगी। उनका कहना था कि फर्म इस सेगमेंट में शुरुआत में आने का फायदा उठाना चाहती है। Henrik ने कहा, "भारत में आखिरकार पूरी तरह इलेक्ट्रिक हो जाएंगी। यह अमेरिका, यूरोप या चीन की गति से नहीं होगा।" Ocean का प्राइस अमेरिका में लगभग 37,500 डॉलर का है लेकिन इसे भारत में इम्पोर्ट करने पर लॉजिस्टिक्स की कॉस्ट के साथ ही 100 प्रतिशत का इम्पोर्ट टैक्स भी लगेगा। इससे इसका प्राइस अधिकतर बायर्स की पहुंच से दूर हो जाएगा क्योंकि देश में मीडियम प्राइस सेगमेंट की कारों की अधिक बिक्री होती है। 

केंद्र सरकार 2030 तक कारों की कुल सेल्स में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी बढ़ाकर 30 प्रतिशत करना चाहती है। हालांकि, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी और बैटरी की अधिक कॉस्ट इस सेगमेंट में बिक्री बढ़ाने में बड़ी रुकावटें हैं। सरकार देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की और उनके पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए कंपनियों को लाखों डॉलर के इंसेंटिव की भी पेशकश कर रही है। 

ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla ने अपनी कारों के लिए इम्पोर्ट टैक्स में छूट नहीं मिलने के कारण भारत में बिजनेस शुरू करने की अपनी योजना टाल दी है। टेस्ला पहले कारों का इम्पोर्ट कर मार्केट का रिस्पॉन्स देखने और इसके बाद देश में मैन्युफैक्चरिंग करने का फैसला लेना चाहती थी। Fisker का मानना है कि भारत में व्हीकल्स का इम्पोर्ट करना बहुत महंगा है। यह Ocean के साथ अपने ब्रांड को मजबूत करना चाहती है। हालांकि, इसका प्राइस अधिक होने के कारण इसकी बिक्री सीमित संख्या में होने की संभावना है। पिछले कुछ महीनों में देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बढ़ी है। अगस्त में इस सेगमेंट में सेल्स के लिहाज से टाटा मोटर्स पहले स्थान पर रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक कारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश की है लेकिन इसे अधिक सफलता नहीं मिली है। अगस्त में इस सेगमेंट की कुल सेल्स 3,237 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 224 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है।  
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  2. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  3. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  6. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  8. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  9. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  10. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.