अब Tesla के लिए एक और मुसीबत! कुछ नई कारों में से गायब है ये पार्ट!

पिछले कुछ दिनों में रिपोर्टें सामने आई हैं कि कुछ नए टेस्ला मॉडल 3 और मॉडल वाई व्हीकलों को मिसिंग यूएसबी-सी पोर्ट के साथ डिलीवर किया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 नवंबर 2021 22:06 IST
ख़ास बातें
  • Tesla के कुछ लेटेस्ट Model 3 और Model Y व्हीकलों से गायब है यूएसबी पोर्ट।
  • टेस्ला ग्लोबल चिप शॉर्टेज को इसके लिए जिम्मेदार बताती है।
  • ये यूनिट अक्सर मिसिंग पार्ट के बारे में बताए बिना डिलीवर की जाती हैं।

दुनिया भर में चिप की कमी माइक्रोचिप पर निर्भर कई इंडस्ट्री के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा कर रही है।

दुनिया भर में चिप की कमी माइक्रोचिप पर निर्भर कई इंडस्ट्री के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा कर रही है। ऐसी ही एक इंडस्ट्री ऑटोमोटिव है जिसमें टेस्ला जैसी कंपनी भी शामिल है। हालांकि कंपनी काफी हद तक इसके प्रभाव से बचने में कामयाब रही है। कंपनी ने सूझबूझ से तेजी से निर्णय लिए और अपने काम के तरीके में कई बदलाव कर डाले। जैसे कि माइक्रोकंट्रोलरों के लिए धुरी बनाना और नए चिप, जो अलग अलग सप्लायर्स से आएंगे, के लिए नए फ्रेमवर्क तैयार करना। 

हालांकि Tesla को अपने लेटेस्ट Model 3 और Model Y व्हीकलों से गायब यूएसबी पोर्ट के कारण बड़ी पीआर मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। Reddit की एक पोस्ट की मानें तो पिछले कुछ दिनों में रिपोर्टें सामने आई हैं कि कुछ नए टेस्ला मॉडल 3 और मॉडल वाई व्हीकलों को मिसिंग यूएसबी-सी पोर्ट के साथ डिलीवर किया गया है। इस तरह की कमी वाली ज्यादातर कारों में सेंटर कंसोल की बैक वॉल के साथ यूएसबी-सी पोर्ट गायब हैं। जिसमें से एक का दावा है कि रियर-सीट यूएसबी पोर्ट गायब हैं। इन मालिकों ने वायरलेस चार्जिंग के काम न करने की भी शिकायत की है।

ऑटो-टेक वेबसाइट Electrek के अनुसार, टेस्ला ग्लोबल चिप शॉर्टेज को इसके लिए जिम्मेदार बताती है। एक नए टेस्ला मालिक के रूप में, यह समझ में आता है कि चल रही सेमीकंडक्टर शॉर्टेज के कारण, आपके व्हीकल के कुछ गैर-जरूरी हिस्से गायब हो सकते हैं। मगर टेस्ला के साथ कम्यूनिकेशन और ट्रांसपेरेंसी की कमी का भी मामला बना रहता है। 

ये यूनिट अक्सर ग्राहकों को मिसिंग पार्ट के बारे में बताए बिना डिलीवर की जाती हैं। कई ग्राहकों ने बताया है कि इस समस्या को आसानी से हल किया जा सकता था यदि टेस्ला ने इन कारों को पहले से अलग रखा होता और चिप उपलब्ध होने पर उनमें मिसिंग पार्ट इंस्टॉल करने की प्राथमिकता रखी होती।  यदि आप एक नए टेस्ला मालिक हैं, तो हम आपको सलाह देते हैं कि आप जांच लें कि आपके वाहन में सभी यूएसबी पोर्ट उपलब्ध हैं या नहीं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते दुनिया भर में विभिन्न तरह के उद्योग धंधों पर असर पड़ा है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है इंडस्ट्री के पूरी तरह से खुलने के बाद इस तरह की समस्याएं देखने को नहीं मिलेंगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.