Tesla की कम कॉस्ट वाली स्मॉल इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी

मस्क की नए EV के लिए महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि टेस्ला का लक्ष्य मॉडल 3 और मॉडल Y की तुलना में इस इलेक्ट्रिक कार की प्रोडक्शन कॉस्ट लगभग 50 प्रतिशत कम रखना है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2022 18:25 IST
ख़ास बातें
  • Elon Musk ने एक नेक्स्ट जेनरेशन व्हीकल पर काम करने का संकेत दिया है
  • यह टेस्ला के मॉडल 3 और मॉडल Y से कम प्राइस वाला होगा
  • Tesla बड़ी संख्या में एंप्लॉयीज की हायरिंग कर रही है

नई इलेक्ट्रिक कार के लिए टेस्ला की बड़ी योजना है

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla की एक अफोर्डेबल और स्मॉल इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना है। कंपनी के CEO, Elon Musk ने एक नेक्स्ट जेनरेशन व्हीकल पर काम करने का संकेत दिया है। यह टेस्ला के मॉडल 3 और मॉडल Y से स्मॉल और कम कॉस्ट वाला होगा। 

मस्क की नए EV के लिए महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि टेस्ला का लक्ष्य मॉडल 3 और मॉडल Y की तुलना में इस इलेक्ट्रिक कार की प्रोडक्शन कॉस्ट लगभग 50 प्रतिशत कम रखना है। उन्होंने कहा कि इसका प्रोडक्शन कंपनी के अन्य मॉडल्स के कुल प्रोडक्शन से अधिक हो सकता है। अमेरिका में मॉडल 3 और मॉडल Y की गिनती 20 सबसे अधिक बिकने वाली कारों में होती है। इस लिहाज से नई इलेक्ट्रिक कार के लिए टेस्ला की योजना बड़ी दिख रही है। मॉडल 3 कंपनी की मौजूदा सबसे कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार है। इसका प्राइस लगभग 50,000 डॉलर से शुरू होता है। 

अगर टेस्ला लगभग 30,000 डॉलर के प्राइस पर कोई कार लॉन्च करती है तो वह अमेरिका में बिकने वाली कम प्राइस की कारों के समान हो जाएगी। हालांकि, भारत में टेस्ला की कारों का इंतजार लंबा हो सकता है। देश में सबसे कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार टाटा की Tiago EV है। इसका प्राइस लगभग 10,000 डॉलर का है। 

Tesla बड़ी संख्या में एंप्लॉयीज की हायरिंग कर रही है। कुछ महीने पहले Musk ने इकोनॉमी को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि, टेस्ला की ओर से बहुत सी कैटेगरीज में हायरिंग करने से बिजनेस को लेकर कंपनी के पॉजिटिव होने का संकेत मिल रहा है। टेस्ला ने इस सप्ताह अपनी करियर वेबसाइट पर 6,900 से अधिक जॉब्स की लिस्टिंग की है। यह जून की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी ने मई में 7,400 से अधिक जॉब्स के लिए विज्ञापन दिया था। मस्क ने जून की शुरुआत में अपने सहकर्मियों को इकोनॉमी की स्थिति कमजोर होने की चेतावनी दी थी। उनका कहना था कि टेस्ला को जॉब्स में कटौती करनी होगी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि अगले 12 महीनों में कंपनी के एंप्लॉयीज की कुल संख्या में बढ़ोतरी होगी। टेस्ला की वेबसाइट पर जून और जुलाई में जॉब्स की लिस्टिंग घटी थी।   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.