• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Tesla ने की रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी, मॉडल Y और मॉडल 3 की शानदार ग्रोथ

Tesla ने की रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी, मॉडल Y और मॉडल 3 की शानदार ग्रोथ

कंपनी ने पिछले वर्ष दुनिया भर में कस्टमर्स को 9,36,172 इलेक्ट्रिक कारों और क्रॉसओवर्स की डिलीवरी की, जो अभी तक की इसकी सबसे अधिक कुल सेल्स वॉल्यूम है

Tesla ने की रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी, मॉडल Y और मॉडल 3 की शानदार ग्रोथ

कंपनी की तिमाही डिलीवरी का आंकड़ा एक वर्ष पहले की तुलना में लगभग 70 प्रतिशत अधिक रहा है

ख़ास बातें
  • इसमें मॉडल Y हैचबैक और मॉडल 3 सेडान में ग्रोथ का बड़ा योगदान रहा
  • इस वर्ष Tesla की ग्रोथ अन्य ग्लोबल ब्रांड्स के मुकाबले में बहुत अधिक रही
  • Tesla पहली बार दुनिया के 20 सबसे अधिक वैल्यू वाले ब्रांड्स में शामिल हुई
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla ने पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रिकॉर्ड संख्या में डिलीवरी की है। कंपनी ने पिछले वर्ष दुनिया भर में कस्टमर्स को 9,36,172 इलेक्ट्रिक कारों और क्रॉसओवर्स की डिलीवरी की, जो अभी तक की इसकी सबसे अधिक कुल सेल्स वॉल्यूम है। Tesla के अमेरिका में फ्रेमॉन्ट और कैलिफोर्निया और चीन के शंघाई के प्लांट्स में पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में 3,05,840 यूनिट्स और पूरे वर्ष में 9,30,422 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ।

Tesla ने बताया कि उसने पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में 3,08,600 यूनिट्स की डिलीवरी की। इसमें मॉडल Y हैचबैक और मॉडल 3 सेडान में ग्रोथ का बड़ा योगदान रहा। लगभग एक लाख डॉलर की कीमत वाले मॉडल S और मॉडल X क्रॉसओवर्स की हिस्सेदारी इसमें कम है। कंपनी रीजन के अनुसार सेल्स का आंकड़ा नहीं देती। हालांकि, इसकी वॉल्यूम में ग्रोथ के लिए चीन एक महत्वपूर्ण मार्केट है। चीन के प्लांट से यूरोप और अन्य मार्केट्स में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। कंपनी की तिमाही डिलीवरी का आंकड़ा एक वर्ष पहले की  तुलना में लगभग 70 प्रतिशत अधिक रहा है। 

हालांकि, कंपनी पिछले वर्ष 10 लाख व्हीकल्स की डिलीवरी करने से चूक गई लेकिन Tesla के CEO, Elon Musk का मानना है कि कंपनी इस दशक के अंत तक दो करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की वार्षिक बिक्री तक पहुंच सकती है। यह एक बड़ा आंकड़ा होगा क्योंकि टोयोटा और फोक्सवैगन सहित दुनिया की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री लगभग एक करोड़ यूनिट्स की है। Tesla जल्द ही जर्मनी और अमेरिका के टेक्सस में नए प्लांट्स खोलने की तैयारी कर रही है। इससे कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी में बढ़ोतरी होगी और इसे तेजी से बढ़ती हुई डिमांड को पूरा करने में मदद मिलेगी। 

इस वर्ष Tesla की ग्रोथ अन्य ग्लोबल ब्रांड्स के मुकाबले में बहुत अधिक रही है। इसकी ब्रांड वैल्यू में काफी बढ़ोतरी हुई है और यह 36.27 अरब डॉलर पर पहुंच गई। Tesla पहली बार दुनिया के 20 सबसे अधिक वैल्यू वाले ब्रांड्स में शामिल हुई है। इसके साथ ही Musk की वेल्थ भी तेजी से बढ़ी है। इस वर्ष तीन डिजिट में ग्रोथ हासिल करने वाला टेस्ला एकमात्र ब्रांड है। टेस्ला की कारों की बिक्री अमेरिका और चीन जैसे कुछ देशों में अन्य ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों की कारों को टक्कर  दे रही हैं। टेस्ला ने भारतीय मार्केट में भी बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई है। कंपनी ने केंद्र सरकार से इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी करने की मांग की है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric vehicles, Tesla, Elon Musk, Record, Toyota, China, Plant
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »