TCS के 70 प्रतिशत एंप्लॉयीज की ऑफिस में वापसी, कंपनी की हायरिंग में देरी की चेतावनी

पिछले महीने TCS ने घोषणा की थी कि कंपनी वर्क फ्रॉम होम को पूरी तरह समाप्त कर दिया है और 1 अक्टूबर से एंप्लॉयीज को सप्ताह में पांच दिन ऑफिस में बुलाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2023 23:41 IST
ख़ास बातें
  • TCS ने भी पिछले वर्ष इस सुविधा को समाप्त करने का फैसला किया था
  • इसने 1 अक्टूबर से एंप्लॉयीज को सप्ताह में पांच दिन ऑफिस आने को कहा था
  • कंपनी ने कोरोना के दौरान यह सुविधा शुरू की थी

इससे पहले Infosys जैसी अन्य IT कंपनियों ने भी अपने एंप्लॉयीज को ऑफिस आने के लिए कहा था

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बताया है कि उसके लगभग 70 प्रतिशत एंप्लॉयीज ने ऑफिस आना शुरू कर दिया है। TCS ने कोरोना के दौरान एंप्लॉयीज के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी थी। बहुत सी अन्य टेक कंपनियों की तरह TCS ने भी पिछले वर्ष के अंत में इसे समाप्त करने का फैसला किया था। कंपनी ने बताया कि एंप्लॉयीज को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस में रिपोर्ट करना होगा। 

हाल ही में TCS ने घोषणा की थी कि कंपनी वर्क फ्रॉम होम को पूरी तरह समाप्त कर दिया है और 1 अक्टूबर से एंप्लॉयीज को सप्ताह में पांच दिन ऑफिस में बुलाया है। पिछले वर्ष सितंबर में TCS ने अपने स्टाफ को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस आने के लिए कहा था। कंपनी ने एंप्लॉयीज को भेजी ईमेल में बताया था कि उन्हें अपने सुपरवाइजर की ओर से बनाए गए रोस्टर के अनुसार एक सप्ताह में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा। इसका उल्लंघन करने वाले एंप्लॉयीज के खिलााफ कंपनी की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। इससे पहले TCS ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए एंप्लॉयीज को ऑफिस आने के लिए प्रोत्साहित किया था। कंपनी ने एंप्लॉयीज को ऑफिस से काम करने के फायदों के बारे में बताने की कोशिश की थी। 

कंपनी के चीफ ह्युमन रिसोर्सेज ऑफिसर, Milind Lakkad ने हाल ही में कहा था कि ऑफिस में एक साथ कार्य करने से ही एंप्लॉयीज को TCS के मूल्य TCS के तरीके से सिखाए जा सकते हैं। उनका कहना था, "हमारा मानना है कि एंप्लॉयीज को ऑफिस आने की जरूरत है जिससे नई वर्कफोर्स कंपनी की बड़ी वर्कफोर्स के साथ इंटीग्रेट हो सके। हम लोगों को सप्ताह में सभी दिन ऑफिस आने के लिए कह रहे हैं।" उन्होंने बताया था कि लोगों को मानना है कि ऑफिस में होना बेहतर है। Milind ने कहा था, "हमारे लगभग 70 प्रतिशत एंप्लॉयीज ने ऑफिस आना शुरू कर दिया है।" 

TCS का कहना है कि वह उन सभी रिक्रूटमेंट के ऑफर्स को पूरा करेगी जो उसने दिए थे। हालांकि, नए एंप्लॉयीज की जॉइनिंग में बिजनेस की जरूरतों के कारण देरी हो सकती है। इससे पहले Infosys जैसी बहुत सी अन्य सॉफ्टवेयर कंपनियों ने भी अपने एंप्लॉयीज को ऑफिस आने के लिए कहा था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  2. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  3. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  5. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  8. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  9. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  10. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.