TCS के CEO को पिछले वित्त वर्ष में मिला 25 करोड़ रुपये, COO को 26 करोड़ रुपये का पैकेज

कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Krithivasan को लगभग 1.27 करोड़ रुपये की सैलरी, 3.08 करोड़ रुपये के बेनेफिट और एलाउंसेज और 21 करोड़ रुपये की कमीशन मिली है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मई 2024 17:10 IST
ख़ास बातें
  • TCS ने बताया कि COO का पैकेज लगभग 8.2 प्रतिशत बढ़ा है
  • हाल ही में कंपनी पर अमेरिका में कुछ वर्कर्स ने भेदभाव का आरोप लगाया था
  • इन वर्कर्स को कम अवधि का नोटिस देकर टर्मिनेट किया गया था

कंपनी वर्कर्स के लिए ऑफिस में अटेंडेंस को अनिवार्य किया है

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO), K Krithivasan को पिछले वर्ष 25 करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला है। Krithivasan ने पिछले वर्ष कंपनी की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने Rajesh Gopinathan की जगह ली थी। 

कंपनी की एनुअल रिपोर्ट में बताया गया है कि Krithivasan को लगभग 1.27 करोड़ रुपये की सैलरी, 3.08 करोड़ रुपये के बेनेफिट और एलाउंसेज और 21 करोड़ रुपये की कमीशन मिली है। TCS के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO), N G Subramaniam को पिछले फाइनेंशियल ईयर में 26.18 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया है। Subramaniam जल्द ही कंपनी से रिटायर होने वाले हैं। उनके पैकेज में लगभग 1.72 करोड़ रुपये की सैलरी, लगभग 3.45 करोड़ रुपये के बेनेफिट और एलाउंसेज और 21 करोड़ रुपये कमीशन के तौर पर मिले हैं। कंपनी ने बताया कि COO का पैकेज लगभग 8.2 प्रतिशत बढ़ा है। डेजिग्नेशन में बदलाव के कारण Krithivasan के पैकेज की उनसे तुलना नहीं की जा सकती है। 
Advertisement

TCS ने वेरिएबल पे से जुड़ी पॉलिसी को अपडेट कर इसमें ऑफिस से वर्क को महत्वपूर्ण बनाया है। इसमें वर्कर्स की वेरिएबल पे को तय करने के लिए चार अटेंडेंस स्लैब बनाए गए हैं। नई पॉलिसी के तहत, एक तिमाही में 60 प्रतिशत से कम ऑफिस आने वालों को उस तिमाही के लिए कोई वेरिएबल पे नहीं मिलेगी। TCS के ऑफिस में 60-75 प्रतिशत अटेंडेंस वाले वर्कर्स को वेरिएबल पे का 50 प्रतिशत, और 75-85 प्रतिशत अटेंडेंस वालों को 75 प्रतिशत मिलेगा। ऑफिस में 85 प्रतिशत से अधिक अटेंडेंस वाले वर्कर्स को ही उस तिमाही के लिए पूरी वेरिएबल पे दी जाएगी। इस पॉलिसी में चेतावनी दी गई है ऑफिस से वर्क के 85 प्रतिशत के नियम का लगातार उल्लंघन करने वाले वर्कर्स को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना होगा। 

हाल ही में TCS पर अमेरिका में कुछ वर्कर्स ने एंप्लॉयमेंट में भेदभाव का आरोप लगाया था। इन वर्कर्स का कहना था कि कंपनी ने उन्हें कम अवधि का नोटिस देकर टर्मिनेट कर दिया था और इसके बाद खाली हुई कई पोजिशंस पर भारत से H-1B वीजा पर आए वर्कर्स को रखा था। Wall Street Journal की एक रिपोर्ट के अनुसार, 20 से अधिक वर्कर्स ने इक्वल एंप्लॉयमेंट ऑपर्च्युनिटी कमीशन (EEOC) के पास शिकायत दर्ज कराई है। अमेरिका की यह कानून प्रवर्तन एजेंसी वर्कप्लेस पर भेदभाव को गैर कानूनी करार देती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.