• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Tata Stryder Contino Galactic साइकल लॉन्च, मैग्निशियम फ्रेम वाली भारत की पहली साइकल, जानें कीमत

Tata Stryder Contino Galactic साइकल लॉन्च, मैग्निशियम फ्रेम वाली भारत की पहली साइकल, जानें कीमत

मैग्नीशियम फ्रेम वाली साइकिल कॉन्टिनो गैलेक्टिक 27.5T कई फीचर्स के साथ आती है।

Tata Stryder Contino Galactic साइकल लॉन्च, मैग्निशियम फ्रेम वाली भारत की पहली साइकल, जानें कीमत

Photo Credit: Stryderbikes

Contino Galactic भारत की पहली ऐसी साइकल है जिसमें मैग्निशियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है।

ख़ास बातें
  • कॉन्टिनो गैलेक्टिक 27.5T को और कई सारे फीचर्स से नवाजा गया है।
  • साइकल में डुअल डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
  • अन्य मॉडल्स की कीमत 19,526 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
Tata की सब्सिडिएरी कंपनी Stryder Bikes ने अपनी नई साइकल रेंज Contino लॉन्च कर दी है। इसमें कुछ शानदार मॉडल कंपनी ने पेश किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली है Contino Galactic जो कि भारत की पहली ऐसी साइकल है जिसमें मैग्निशियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने सीरीज में आठ मॉडल उतारे हैं जिसमें कई तरह की बाइक्स आ जाती हैं, जैसे- माउंटेन बाइक, फैट बाइक, बीएमएक्स और शहरों के लिए खासतौर पर डिजाइन की गई सिटी बाइक। आइए जानते हैं Contino Galactic की कीमत और खूबियां। 
 

Tata Stryder Contino Galactic bike price

Tata Stryder Contino Galactic साइकल को कंपनी ने भारत में 27,896 रुपये में लॉन्च किया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह खरीद के लिए उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ग्रे और मिलिट्री ग्रीन में खरीदा जा सकता है। गैलेक्टिक 27.5T को स्ट्राइडर डीलरशिप से ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। साथ ही कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी परचेज किया जा सकता है। 
 

Tata Stryder Contino Galactic features

मैग्नीशियम फ्रेम वाली साइकिल कॉन्टिनो गैलेक्टिक 27.5T कई फीचर्स के साथ आती है। सबसे पहले इसका फ्रेम ही खास है जो अन्य धातु के फ्रेम के मुकाबले बहुत हल्का है। साथ ही मजबूत भी। यानि कि ऑफरोड पर इसे आसानी से चलाया जा सकता है। इनमें झटके सहने की क्षमता भी ज्यादा बताई जाती है। 

इसके अलावा कॉन्टिनो गैलेक्टिक 27.5T को और कई सारे फीचर्स से नवाजा गया है। साइकल में डुअल डिस्क ब्रेक मिलते हैं। फ्रंट और रियर में डेरलेयर दिए गए हैं जिससे स्मूद शिफ्ट हो सकता है। इसके अलावा इसमें लॉक इन-आउट फीचर वाला फ्रंट सस्पेंशन है। साइकल में 21 तरह की स्पीड दी गई है। अन्य मॉडल्स की कीमत 19,526 रुपये से शुरू है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  11. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »