Tata Motors ने जुलाई में बेची 47,689 कारें, ईवी की सेल्स 53 प्रतिशत बढ़ी

टाटा मोटर्स ने जुलाई 2023 में 47,628 यूनिट्स की बिक्री की और इस दौरान पिछले साल 47,505 यूनिट्स की बिक्री की थी।

Tata Motors ने जुलाई में बेची 47,689 कारें, ईवी की सेल्स 53 प्रतिशत बढ़ी

Photo Credit: Tata Motors

Tata Nexon EV Max की रेंज 437 किमी है।

ख़ास बातें
  • टाटा मोटर्स ने जुलाई 2023 में 47,628 यूनिट्स की बिक्री की है।
  • घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय MH&ICV सेल्स पिछले महीने 13,830 यूनिट्स थी।
  • Nexon इलेक्ट्रिक व्हीकल ने 50,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स ने जुलाई 2023 में 80,633 यूनिट्स की ओवरऑल सेल्स की है। इसी समय में पिछले साल यह आंकड़ा 81,790 यूनिट्स था। कंपनी ने पिछले महीने 78,844 यूनिट्स की घरेलू सेल्स की है जहां जुलाई 2022 में यह नंबर 78,978 यूनिट्स था। 

पैसेंजर व्हीकल की बिक्री
घरेलू यात्री वाहन (इलेक्ट्रिक व्हीकल समेत) के मामले में टाटा मोटर्स ने जुलाई 2023 में 47,628 यूनिट्स की बिक्री की और इस दौरान पिछले साल 47,505 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस महीने में कुल पैसेंजर व्हीकल सेल 47,689 यूनिट्स रही। टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल ने पिछले महीने 6329 यूनिट्स के साथ 53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। वहीं, जुलाई 2022 में 4151 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 

कमर्शियल व्हीकल की बिक्री
टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट को जुलाई 2023 में साल दर साल 32944 यूनिट्स के साथ 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। जुलाई 2022 में यह 34145 यूनिट्स थी। घरेलू कमर्शियल सेल में पिछले साल निर्माता ने 31216 यूनिट्स दर्ज की। जुलाई 2022 के मुकाबले 31,473 यूनिट्स के साथ इसमें माममोली गिरावट दिखी। 

ट्रकों और बसों समेत मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों (MH&ICV) की बात करें तो, टाटा मोटर्स ने जुलाई 2023 में 13,291 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 12,012 यूनिट्स थी। 

घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय MH&ICV सेल्स पिछले महीने 13,830 यूनिट्स थी जो की जुलाई 2022 में 12,974 यूनिट्स थी। एक अन्य खबर के अनुसार, टाटा मोटर्स ने यह घोषणा की है कि Tiago EV ने 10,000 यूनिट की बिक्री को पार कर लिया है और Nexon इलेक्ट्रिक व्हीकल ने 50,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। इसी के साथ, कंपनी भारतीय बाजार में अपडेटेड  Nexon, Harrier और Safari को पेश करने पर काम कर रही है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Motors, Tiago EV, Tata Nexon, Tata Harrier, Safari
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  3. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  4. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  6. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  7. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  8. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  9. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »