Tata Motors को नवंबर 2023 में घाटा, EV में बढ़ी डिमांड

Tata EV की बात करें तो यहां कंपनी को फायदा हुआ है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2023 19:48 IST
ख़ास बातें
  • पैसेंजर कैरियर व्हीकल्स में कंपनी को बढ़ोत्तरी मिली है
  • SCV कार्गो और पिकअप व्हीकल्स में ज्यादा गिरावट आई है
  • Nexon EV, Tiago EV और Tigor EV लाइनअप की डिमांड बढ़ी

Tata Motors की सेल में नवंबर में गिरावट दर्ज की गई है।

Tata Motors की सेल में नवंबर में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने नवंबर 2023 के लिए रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि पिछले साल की तुलना में कारों की बिक्री में 1.73 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले साल इसी महीने के दौरान कंपनी की सेल्स का आंकड़ा 75,478 था। लेकिन इस साल यह घटकर 74,172 रह गया। इससे पता चलता है कि ईयर ओवर ईयर बेसिस पर कंपनी को 1.73 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। EV सेग्मेंट में क्या हाल है, ये भी बताया गया है। 

टाटा मोटर्स की कार सेल्स की रिपोर्ट में 820 यूनिट्स की गिरावट इस साल नवंबर के दौरान दर्ज हुई। वहीं अक्टूबर में, रशलेन के अनुसार, कंपनी ने 80,825 यूनिट्स बेचीं थी। यहां सबसे बड़ा झटका कंपनी को एक्सपोर्ट में लगा है। जिसमें 81 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने नवंबर 2022 में 388 यूनिट्स एक्सपोर्ट की थीं, लेकिन 2023 के इसी महीने के दौरान केवल 75 कारें ही एक्सपोर्ट की गईं। यानी कि नवंबर में डॉमेस्टिक और एक्सपोर्ट सेल्स का आंकड़ा 46,143 रहा जो कि पिछले साल 46,425 था। कुल मिलाकर कंपनी को 1 प्रतिशत की गिरावट मिली। 
Advertisement

Tata EV की बात करें तो यहां कंपनी को फायदा हुआ है। इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में इसे बढ़ोत्तरी मिली है। कंपनी के Nexon EV, Tiago EV और Tigor EV लाइनअप की डिमांड बढ़ी है। इस साल सेल्स में ग्रोथ दर्ज की गई है। पिछले साल के नवंबर में कंपनी ने 4,451 ईवी बेचीं थी। जबकि इस साल टाटा की इलेक्ट्रिक कारों की कुल सेल नवंबर में 4,761 यूनिट्स की रही। ईवी लाइनअप में कंपनी लगातार वृद्धि कर रही है। पिछले महीने ही टाटा ने Harrier.ev की टेस्टिंग शुरू की है जो कि मिड साइज इलेक्ट्रिक कार है, और SUV सेग्मेंट में आती है। 

पैसेंजर कैरियर व्हीकल्स में कंपनी को बढ़ोत्तरी मिली है। ईयर ओवर ईयर बेसिस पर यहां 4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले साल कंपनी ने 2,040 यूनिट्स की सेल की थी। इस साल यह आंकड़ा 2130 यूनिट्स का बताया गया है। SCV कार्गो और पिकअप व्हीकल्स में ज्यादा गिरावट आई है जो कि ज्यादा बिक्री वाला सेग्मेंट माना जाता रहा है। यहां टाटा को 9 प्रतिशत का झटका लगा है। पिछले साल कंपनी ने 13.048 यूनिट्स इसमें सेल की थीं, जो कि इस साल घटकर 11,811 यूनिट्स ही रह गईं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.