• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Tata Nexon सितंबर 2023 में रही भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, Hyundai Creta और Maruti Suzuki Brezza को पछाड़ा

Tata Nexon सितंबर 2023 में रही भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, Hyundai Creta और Maruti Suzuki Brezza को पछाड़ा

सितंबर 2023 में टाटा मोटर्स ने Tata Nexon की कुल 15,325 यूनिट्स बेचीं। दूसरे नंबर पर Maruti Suzuki Brezza थी, जिसकी 15,001 यूनिट्स बिकी।

Tata Nexon सितंबर 2023 में रही भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, Hyundai Creta और Maruti Suzuki Brezza को पछाड़ा
ख़ास बातें
  • सितंबर 2023 में टाटा मोटर्स ने Tata Nexon की कुल 15,325 यूनिट्स बेचीं
  • दूसरे नंबर पर Maruti Suzuki Brezza थी, जिसकी 15,001 यूनिट्स बिकी
  • तीसरे स्थान पर Tata की Punch रही, जिसकी कुल 13,045 यूनिट्स बिकी
विज्ञापन
Tata Nexon अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है। वहीं, Nexon EV देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। दोनों कैटेगरी में कंपनी ने अपना वर्चस्व बनाया हुआ है। कुछ ऐसा ही कंपनी की सितंबर महीने की सेल्स से भी साबित होता है। हाल ही में कंपनी ने Tata Nexon और Nexon EV के फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किए, जो दिखने में जबरदस्त हैं और साथ ही कई एडवांस फीचर्स से लैस आते हैं और अब, सेल्स के आंकड़े बताते हैं कि सितंबर महीने में Tata Nexon देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV थी।

सितंबर 2023 में टाटा मोटर्स ने Tata Nexon की कुल 15,325 यूनिट्स बेचीं। दूसरे नंबर पर Maruti Suzuki Brezza थी, जिसकी 15,001 यूनिट्स बिकी। तीसरे स्थान पर Tata की Punch रही, जिसकी कुल 13,045 यूनिट्स बिकी। वहीं, चौथा स्थान 12,717 यूनिट्स के साथ Hyundai Creta ने हथिया लिया और उसी के पीछे 12,204 यूनिट्स के साथ इसी कंपनी की Venue रही। Mahindra की Scorpio-N और Classic की कुल 11,846 यूनिट्स बिकी थी।

लिस्ट में Maruti Suzuki Grand Vitara और Fronx भी है, जिनकी क्रमश: 11,376 और 11,455 यूनिट्स बिकी। नई लॉन्च की गई Kia Seltos की बिक्री 10,558 यूनिट रही और Mahindra Bolero सितंबर महीने में 9,519 यूनिट के साथ 10वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही।

जैसा कि हमने बताया Tata Motors ने हाल ही में अपनी Nexon ICE और EV रेंज को नए फेसलिफ्ट मॉडल्स के साथ अपग्रेड किया था। दोनों SUVs की डिजाइन शैली से लेकर इंटीरियर तक, बड़े बदलाव किए गए हैं। SUVs को नए आकर्षक रंग भी मिले हैं और साथ ही कीमत को भी पहले के मॉडल्स के समान रखने की कोशिश की गई है।

जहां एक ओर Nexon की कीमत 8.10 लाख रुपये से शुरू होती है और 15.5 लाख (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती है। वहीं, Nexon EV की कीमत अब, 14.74 लाख रुपये से शुरू होते हुए 19.94 लाख रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »