Hyundai को मात देकर Tata Motors बनी दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी, ये कंपनी रही नंबर 1

Tata Motors ने दिसंबर 2021 में 35,299 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले में 13.44 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ के साथ 40,043 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 17:20 IST
ख़ास बातें
  • Tata Motors दिसंबर 2022 में दूसरी सबसे बड़ी कार विक्रेता कंपनी बनी है।
  • Tata के लिए 2022 अच्छा रहा है, कंपनी ने 5 लाख से ज्यादा कारें बेची हैं।
  • Tata Motors ने 13.44% ग्रोथ के साथ 40,043 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है।

Photo Credit: Tata Motors

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Tata Motors बीते माह यानी कि दिसबंर 2022 में दूसरी सबसे बड़ी कार विक्रेता कंपनी बनी है। कंपनी ने दिसंबर 2021 में 35,299 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले में 13.44 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ के साथ 40,043 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। हालांकि, महीने दर महीने बिक्री में 13 प्रतिशथ की गिरावट का सामना किया। Hyundai को पीछे छोड़ते हुए भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी ने बेस्टसेलर लिस्ट में दूसरा पायदान प्राप्त किया। लिस्ट में तीसरे नंबर पर दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai ने दिसंबर 2022 में 38,831 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Tata Motors के लिए 2022 काफी अच्छा रहा है, क्योंकि कंपनी ने 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने पैसेंजर व्हीकल के डिवीजन के लिए कहा कि "कैलेंडर वर्ष 2022 एक दमदार साल रहा है, क्योंकि हमने अब तक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और 5 लाख यूनिट्स के आंकड़े को पार किया है, जिसमें 5,26,798 यूनिट्स की बिक्री शामिल है।"
Advertisement

Maruti Suzuki India ने भारत में इस लिस्ट में शीर्ष पायदान पर बरकरार है। हालांकि भारतीय ऑटो निर्माता के लिए साल का आखिर काफी खराब रहा। कंपनी ने दिसंबर 2021 में 1,26,031 यूनिट्स के मुकाबले में बीते माह 1,13,535 यूनिट्स की बिक्री की जो कि 9.91 प्रतिशत कम थी। कंपनी ने डीलर इन्वेंट्री कम करने के लिए प्रोडक्शन को एडजेस्ट किया था।

2022 में कुल मिलाकर घरेलू पैसेंजर कारों की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 37.93 लाख यूनिट हुई जो कि Maruti Suzuki, Hyundai और Tata Motors जैसी कंपनियों के साथ है। इस दौरान कंपनयिों ने महामारी के मुद्दों और चिप की कमी के बाद भी एसयूवी की बढ़ती डिमांड के चलते यह लक्ष्य हासिल किया।  Toyota Kirloskar Motor और Skoda India समेत अन्य निर्माताओं ने दिसंबर 2021 में बेची गई 35,299 यूनिट्स की तुलना में 2022 में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की।
Advertisement

Toyota Kirloskar Motor ने कहा कि दिसंबर 2022 में डीलर की डिलीवरी 3.8 प्रतिशत घटकर 10,421 व्हीकल रह गई। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के एक स्टेटमेंट में दिसंबर 2021 में 10,834 यूनिट्स की होलसेल बिक्री की जानकारी दी। 2022 में कुल होलसेल बिक्री में 2021 की 1,30,768 यनिट्स से 2022 की 1,60,357 यूनिट्स में 23 प्रतिशत की ग्रोथ देखी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  3. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  4. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  6. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  7. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  8. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  9. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.