Tata Car Price Hike: टाटा फिर बढ़ा रही कारों की कीमत, 1 मई से इतने महंगे हो जाएंगे Tiago, Nexon जैसे मॉडल!

Tata Motors ने अपनी कारों के मॉडल्स की कीमत में इजाफा करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2023 18:45 IST
ख़ास बातें
  • यह बढ़ोत्तरी 0.6% तक बताई गई है
  • BS 6 फेज 2 के बाद कंपनी को अपनी कारों में बदलाव करने पड़े हैं
  • कंपनी पर पड़ रहे बोझ को कम करने के लिए बढ़ाए दाम

Tata Motors ने अपनी कारों के मॉडल्स की कीमत में तीसरी बार इजाफा करने का ऐलान किया है।

Photo Credit: Tata Motors

टाटा मोटर्स (Tata Motors) अगले महीने यानि, 1 मई 2023 से कारों की कीमतें एक बार फिर बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने घोषणा कर कहा है कि वह सभी कारों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है। यह बढ़ोत्तरी 0.6% तक बताई गई है। जिससे ग्राहकों के लिए टाटा की कारें खरीदना अब और महंगा हो जाएगा। कीमतों में ये बढ़ोत्तरी कारों के एक्स शोरूम प्राइस पर होगी। आइए आपको बताते हैं कि कौन सी कारों पर कंपनी कितने प्रतिशत प्राइस हाइक करने जा रही है। 

Tata Motors ने अपनी कारों के मॉडल्स की कीमत में इजाफा करने का ऐलान किया है। 2023 में यह तीसरी बार है जब कंपनी कारों की कीमत बढ़ा रही है। Reuters के मुताबिक, कारों पर औसतन 0.6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कीमतों में होने जा रही है। कीमतें बढ़ाने के पीछे कंपनी का कहना है कि कच्चे माल के दाम बढ़े हैं, साथ ही सप्लाई चेन में भी कोरोना महामारी के बाद से लगातार समस्या चल रही है। जिससे कि पिछले 2 साल से कंपनी को प्रोडक्शन करना महंगा पड़ रहा है, इसलिए कारों की कीमतें भी बढ़ाई जा रही हैं। एक और कारण ये भी बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा लागू किए गए BS 6 फेज 2 के बाद कंपनी को अपनी कारों में बदलाव करने पड़े हैं, जिसके कारण कंपनी पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।
टाटा मोटर्स की कारों में होने वाली ये बढ़ोत्तरी अगले महीने की 1 तारीख, यानि 1 मई 2023 से होने जा रही है। जिसमें कि कंपनी अपने मॉडल्स पर 3000 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी कर सकती है। इनमें डीजल और पेट्रोल, दोनों तरह के मॉडल्स शामिल होंगे। नए साल में यह तीसरी बार है जब कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि की है। 
Advertisement

इससे पहले जनवरी और फरवरी में भी टाटा मोटर्स द्वारा कारों का प्राइस बढ़ाया जा चुका है। Tata की ओर से अब 5.54 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक के मॉडल्स, जिनमें Tiago, Tigor, Altroz आदि शामिल हैं, की कीमतें बढ़ा दी जाएंगी। वहीं, SUV मॉडल्स जैसे Tata Punch, Tata Nexon, Tata Harrier आदि भी अब खरीदना महंगा हो जाएगा। इससे पहले Tata Tiago को फरवरी में कंपनी ने 20 हजार रुपये से महंगी कर दिया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.