सड़क पर टेस्ट हो रही थी Tata Altroz कार, आ रहा है इलेक्ट्रिक वर्जन?

बॉडी शेप और टेललाइट के डिजाइन से ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक 2023 Altroz हो सकती है। हालांकि, इसमें यह पता नहीं चलता है कि यह ICE मॉडल होगा या इलेक्ट्रिक वर्जन।

सड़क पर टेस्ट हो रही थी Tata Altroz कार, आ रहा है इलेक्ट्रिक वर्जन?

Tata के बेड़े में इस समय Nexon EV और Tigor EV हैं

ख़ास बातें
  • तस्वीरों में Tata कार कैमोफ्लाज में ढकी रोड पर दौड़ती नजर आ रही है
  • यह मॉडल कार का अपकमिंग CNG, Electric या Facelift वर्जन हो सकता है
  • कंपनी ने Altroz EV को पहली बार 2020 Auto Expo में दिखाया था
विज्ञापन
Tata की Altroz लॉन्च के बाद हैचबैक सेगमेंट में जबरदस्त प्रतियोगी के तौर पर उभरी थी। इस कार ने कई लोगों को अपनी ओर खींचा था, क्योंकि फीचर पैक कार थी। कार को लॉन्च हुए काफी समय हो गया है, तो ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इस कार के फेसलिफ्ट या इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है। इस उम्मीद को एक हलिया तस्वीरें और मजबूत कर देती है, क्योंकि यह कैमोफ्लाज में ढकी एक टाटा कार की तस्वीरें हैं, जिसे Altroz माना जा रहा है। हालांकि, इन तस्वीरों से यह पता नहीं चलता है कि यह इलेक्ट्रिक वर्जन है या फेसलिफ्ट।

Rushlane ने ऑटोमोटिव फैन राजेश कुमार (Rajesh Kumar) द्वारा लिए गए स्पाई शॉट्स को शेयर किया है, जिसमें एक Tata कार कैमोफ्लाज में ढकी रोड पर दौड़ती नजर आ रही है। बॉडी शेप और टेललाइट के डिजाइन से ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक 2023 Altroz हो सकती है। हालांकि, इसमें यह पता नहीं चलता है कि यह ICE मॉडल होगा या इलेक्ट्रिक वर्जन।
 
3me2thb

Photo Credit: Rushlane

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी Altroz CNG को 2021 से टेस्ट कर रही है और पिछले महीने ही एमिशन टेस्टिंग उपकरणों के साथ एक अल्ट्रोज़ सीएनजी को भी स्पाई किया गया था। हालांकि, नए स्पाई शॉट्स में कार एमिशन टेस्टिंग इक्विपमेंट के बिना दिखाई देती है।

एक तरफ यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि यह Altroz का 2023 फेसलिफ्ट हो सकता है। यह भी कहीं न कहीं संभव है, क्योंकि इस कार को ​​जनवरी 2020 में सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था। तेजी से बढ़ती हैचबैक प्रतियोगिता में कंपनी नहीं चाहेगी कि उनकी कार आउटडेटेड कहलाए। ऐसे में हो सकता है कि टाटा इसके अपडेटेड वर्जन पर काम कर रही हो।
 
v1tkg6o8

Photo Credit: Rushlane

तस्वीरों में कार का एग्जॉस्ट नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि यह Altroz EV हो सकती है। Tata के पास वर्तमान में दो कार - Nexon और Tigor के इलेक्ट्रिक वर्जन हैं। इसके अलावा, खबर है कि टाटा अपनी Tiago कार का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। ऐसे में यह उम्मीद करना भी गलत नहीं होगा कि कंपनी अपनी इस लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक का भी एक इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करे। कंपनी ने Altroz EV को पहली बार 2020 Auto Expo में दिखाया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »