सिंगल चार्ज में 70km चलने वाली Tailing Q5 इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल लॉन्च, जानें फीचर्स

कंपनी के अनुसार इसे बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 नवंबर 2022 16:06 IST
ख़ास बातें
  • इसमें पांडा लैंस हेडलाइट्स दी गई हैं।
  • कंपनी ने इसमें 500W मोटर दी है।
  • Tailing Q5 Electric Tricycle में कंपनी ने 70 किलोमीटर रेंज दी है।

कंपनी के अनुसार इसे बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर आज के समय में सबसे पॉपुलर टू-व्हीलर बनते जा रहे हैं। लेकिन एक चीनी मेन्युफैक्चरर ने तीन पहियो वाली इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है जिसमें कैनॉपी डिजाइन दिया गया है। यानि कि इस पर आपको छत भी मिलती है। Tailing Q5 नाम से लॉन्च हुआ यह थ्री-व्हीलर देखने में काफी आकर्षक है और काफी उपयोगी भी। यात्रा करने का यह एक सुविधाजनक विकल्प है जो आपको रोड पर चलते समय धूप और बारिश जैसी मौसमी मार से भी बचाएगा। कंपनी ने इस ट्राइसाइकिल में क्या कुछ फीचर्स दिए हैं, इसकी पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 
 

Tailing Q5 इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल के फीचर्स

Tailing Q5 Electric Tricycle में कंपनी ने 70 किलोमीटर रेंज दी है। व्हीकल का डिजाइन काफी कॉम्पेक्ट है। कंपनी के अनुसार इसे बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यानि कि बच्चे अक्सर एक गली से दूसरी गली में जाने के लिए इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इस तरह के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लिए किसी लाइसेंस की जरूरत तो नहीं होगी लेकिन इसको रजिस्टर करवाया जा सकता है। 

Tailing Q5 देखने में काफी आकर्षक है। इसमें पांडा लैंस हेडलाइट्स दी गई हैं। कंपनी इसके साथ विंडशील्ड देती है। यानि धूप और बारिश से यह आपका बचाव करता है। हैंडल में दिया गया एक्सेलरेटर इसकी स्पीड को कंट्रोल करता है। इसके अलावा इसमें LCD इंस्ट्रूमेंट पैनल भी मिलता है। यह बैटरी पावर और स्पीड जैसी जानकारी इस डिस्प्ले में दिखाता है। इसके फ्रंट में 110 लार्ज ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। 

Tailing Q5 इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल के रियर में 130 ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। इसकी पावर की बात करें तो कंपनी ने इसमें 500W मोटर दी है। बैटरी 72V 20AH की है। सिंगल चार्ज में इस थ्रीव्हीलर को 70 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। यह ई-व्हीकल सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसकी प्राइसिंग डिटेल्स भी अभी तक शेयर नहीं की हैं। कुल मिलाकर यह एक हल्का और काफी अच्छा दिखने वाला पैसेंजर व्हीकल विकल्प है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  3. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  5. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  6. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  7. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  8. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  9. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  10. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.