Swiggy पहुंचाएगा ट्रेन में खाना, खराब नेटवर्क में भी करेगा काम, 30 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स पर मिलेगा 60% डिस्काउंट

Swiggy ने अपने Food on Train सर्विस को नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है, जिससे यात्री 115 से ज्यादा स्टेशनों पर सीट पर गर्मागर्म खाना मंगा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 सितंबर 2025 11:20 IST
ख़ास बातें
  • नया अपडेट यूजर्स को पहले से 25% तेज ऑर्डरिंग एक्सपीरिएंस देगा
  • यह कमजोर इंटरनेट कनेक्शन पर भी काम करने का दावा करता है
  • Easy Eats मेन्यू में सफर में बिना झंझट के खाए जा सकने वाले मील्स होंगे

Swiggy ने Offer Zone भी शुरू किया है, जिसमें 30+ रेस्टोरेंट्स पर 60% तक की छूट मिलेगी

Photo Credit: Swiggy

Swiggy ने ट्रेन में सफर करने वालों के लिए नया तोहफा दिया है। कंपनी ने Food on Train सर्विस में कई फीचर्स जोड़े हैं, जिनमें 115 से ज्यादा स्टेशनों पर सीट पर हॉट मील डिलीवरी, 5,000 से ज्यादा डिशेज, City Best मेन्यू, Easy Eats और Pure Veg सेक्शन जैसे ऑप्शन शामिल हैं। इसके साथ Offer Zone में 60% तक डिस्काउंट भी मिलेगा। कंपनी का कहना है कि यह फैसला ग्राहकों की जरूरतों को को सुनने के बाद लियागया है और इससे सफर में गंदे और झंझट भरे खाने की दिक्कत खत्म होगी।

Swiggy ने गुरुवार, 26 सितंबर को इन फीचर्स की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि अब यात्री ट्रेन सफर के दौरान सिर्फ ऐप से ही अपनी सीट पर गरमा-गरम खाना मंगवा सकते हैं। नया अपडेट यूजर्स को पहले से 25% तेज ऑर्डरिंग एक्सपीरिएंस देगा और यह कमजोर इंटरनेट कनेक्शन पर भी काम करता है।

Advertisement

प्लेटफॉर्म पर City Best कैटेगरी जोड़ी गई है, जिसमें मशहूर रेस्टोरेंट्स के भरोसेमंद और बड़े पोर्शन वाले खाने मिलेंगे। वहीं Easy Eats मेन्यू खासकर ऐसे पैक और रेडी-टू-ईट मील्स पर फोकस करता है जो सफर में बिना झंझट के खाए जा सकें। इसके अलावा Pure Veg सेक्शन भी लॉन्च किया गया है ताकि व्रत रखने वाले या सिर्फ शाकाहारी यात्री आसानी से 100% वेज मील चुन सकें।

इस मौके पर Swiggy के वाइस-प्रेसिडेंट दीपक मालू ने कहा, “हमने ग्राहकों की जरूरतें सुनी हैं और अब हम सफर को और स्वादिष्ट, सुविधाजनक और स्पेशल बनाने के लिए कई पर्सनलाइज्ड मील ऑप्शंस पेश कर रहे हैं। City Best से यात्रियों को अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं रहेगी कि कहां से ऑर्डर करें, क्योंकि इसमें बेहतरीन रेस्टोरेंट्स और क्वालिटी फूड शामिल हैं।” उन्होंने आगे कहा, “Easy Eats से सफर में गंदे और झंझट भरे खाने की दिक्कत खत्म होगी। Pure Veg यात्रियों को मानसिक सुकून देगा। हमारा मकसद है दिखाना कि सफर भी मंजिल जितना ही खास होना चाहिए।”

यात्रियों को बचत का फायदा देने के लिए Swiggy ने Offer Zone की भी शुरुआत की है। इसमें 30 से ज्यादा टॉप रेस्टोरेंट्स पर 60% तक की छूट मिलेगी, जिससे फेस्टिव सीजन में यात्रियों को बेहतर खाने के साथ बचत का फायदा भी मिलेगा।

Advertisement

Swiggy की Food on Train सर्विस कहां-कहां उपलब्ध है?

Swiggy फिलहाल अपनी Food on Train सर्विस 115 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर दे रहा है, जहां से यात्री सीधे अपनी सीट पर खाना मंगा सकते हैं।

इस सर्विस में क्या-क्या नए फीचर्स जोड़े गए हैं?

इसमें City Best मील्स, Easy Eats मेन्यू, Pure Veg सेक्शन और नया Offer Zone शामिल है। साथ ही ऑर्डरिंग अब 25% तेज हो गई है, चाहे इंटरनेट कनेक्शन कमजोर ही क्यों न हो।

Offer Zone में क्या फायदे मिलेंगे?

Offer Zone में यात्री 30 से ज्यादा डील्स का फायदा उठा सकते हैं, जहां पॉपुलर रेस्टोरेंट्स के मील्स पर 60% तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Advertisement

क्या शाकाहारी यात्रियों के लिए अलग ऑप्शन हैं?

हां, Swiggy ने खासतौर पर एक Pure Veg सेक्शन जोड़ा है, जिससे यात्री 100% शाकाहारी और व्रत-फ्रेंडली ऑप्शन्स चुन सकते हैं।

यात्री कितने समय पहले खाना ऑर्डर कर सकते हैं?

यात्री सफर के दौरान स्टेशन आने से पहले ही ऐप या वेबसाइट पर आसानी से ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं और डिलीवरी सीधे सीट पर होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  2. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  5. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  7. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  8. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  10. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.