Swiggy से नहीं आया ऑर्डर, ‘कस्‍टमर केयर’ को लगाया फोन, हो गई Rs 3 लाख की धोखाधड़ी, जानें पूरा मामला

Swiggy Customer Care Scam : 3 लाख रुपये से ज्‍यादा का नुकसान। दिल्‍ली पुलिस से मांगी मदद।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2024 17:39 IST
ख़ास बातें
  • स्विगी से खाना ऑर्डर करने के बाद बुुजुर्ग के साथ फ्रॉड
  • ऑर्डर नहीं मिला तो लगाया कॉल, आ गए स्‍कैमर्स की चपेट में
  • 3 लाख रुपये से ज्‍यादा का नुकसान हो गया

स्विगी का कहना है कि उसके पास ऑफ‍िशियल कस्‍टमर केयर नंबर नहीं है।

Swiggy Customer Care Scam : ऑनलाइन धोखाधड़ी का दायरा बढ़ रहा है। जानी-मानी कंपनियों का ‘मुखौटा' लगाकर लोगों को लाखों की चपत लगाई जा रही है। ऐसे ही एक मामले में बुजुर्ग व्‍यक्ति को 3 लाख रुपये से ज्‍यादा का नुकसान हो गया। बुजुर्ग ने फूड डिलिवरी प्‍लेटफॉर्म ‘स्विगी' (Swiggy) के कथित कस्‍टमर केयर पर फोन लगाया था। यह कॉल कई घंटों तक ऑर्डर नहीं मिलने पर की गई थी। बुजुर्ग के साथ कैसी धोखाधड़ी हुई, उस वाकये को उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।    

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) और इंस्‍टाग्राम पर यूजर निखिल चावला ने एक पोस्ट में कहा कि उनके पिता ने स्विगी से खाना ऑर्डर किया था। जब समय पर डिलीवरी नहीं हुई तो वह निराश हो गए और स्विगी के कस्‍टमर केयर पर बात करने का फैसला किया। 

यूजर के अनुसार, बुजुर्ग ने गूगल सर्च किया और उन्‍हें एक नंबर ‘स्विगी कॉल सेंटर' का मिला। निखिल के अनुसार, जब उनके पिता ने नंबर पर कॉल किया तो पहले ट्रांजैक्‍शन में उनके साथ 35 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। बुजुर्ग को इसकी जानकारी मिली तो उन्‍होंने दोबारा कस्‍टमर केयर पर फोन लगाया। तब धोखेबाजों ने उनसे क्रेडिट कार्ड कार्ड की डिटेल्‍स ले लीं। 
 

चावला का दावा है कि स्‍कैमर्स ने उनके पिता के सिम को कॉपी किया और फोन का क्‍लोन बनाकर 3 लाख रुपये से ज्‍यादा का ट्रांजैक्‍शन कर दिया। 
 

निखिल ने किया यह ट्वीट 

“मेरे पिता साइबर टाइम बैंक फ्रॉड का शिकार हुए हैं। उन्होंने @Swiggy से खाना ऑर्डर किया। ऑर्डर नहीं मिला तो 3-4 घंटे बाद उन्‍होंने रिफंड के लिए कॉल की। किसी ने यूपीआई करने के नाम पर उन्‍हें 35,000 रुपये का चूना लगाया और क्रेडिट कार्ड की जानकारी ले ली और फ‍िर सिम कॉपी कर लिया। कुल 3 लाख से ज्‍यादा की धोखाधड़ी हुई है। निखिल ने दिल्‍ली पुलिस से मदद मांगी है। 
Advertisement
 

क्‍या कहा स्विगी ने 

स्विगी का कहना है कि उसके पास ऑफ‍िशियल कस्‍टमर केयर नंबर नहीं है। किसी भी परेशानी के लिए हमारे इन-ऐप चैट सपोर्ट का इस्‍तेमाल करें। स्विगी का कहना है कि ऐसे मामलों को साइबर क्राइम अथॉरिटीज को रिपोर्ट करना चाहिए। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.