सुंदर पिचाई बने Google के नए सीईओ, Alphabet कंपनी का गठन

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 11 अगस्त 2015 11:30 IST
गूगल (Google) ने सोमवार को नई पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) का गठन किया जिसके अंदर इस इंटरनेट सर्च कंपनी के अलावा अन्य लोकप्रिय गतिवधियों वाली कंपनियां काम करेंगी। इसके अलावा भारतीय मूल के सुंदर पिचाई Google के नए सीईओ बनाए गए हैं।

Google के चीफ एक्जीक्यूटिव लैरी पेज ने इस बदलाव की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वे नई कंपनी में भी इसी पद पर कार्यरत रहेंगे। Alphabet के अंदर सर्च कंपनी Google के अलावा रिसर्च विंग  X Lab, इनवेस्टमेंट यूनिट Google Ventures व हेल्थ और साइंस ऑपरेशन से जुड़ी कंपनियां भी आएंगी।

लैरी पेज ने कहा, ''हमारी कंपनी आज की तारीख में अच्छा काम कर रही है, लेकिन हमारा मानना है कि इसे और साफ -सुथरा व जवाबदेह बनाने की जरूरत है। इसलिए हम नई कंपनी Alphabet का गठन कर रहे हैं। मैं Alphabet में सीईओ की तरह काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं और मुझे मेरे काबिल पार्टनर सर्जी ब्रिन का अध्यक्ष के तौर पर साथ मिलेगा।''

Page ने बताया कि Alphabet मुख्य तौर कई कंपनियों का समूह है जिसमें इंटरनेट सर्च कंपनी Google भी शामिल है।
Advertisement

आपको बता दें कि 11 साल पहले लैरी पेज ने सर्जी ब्रिन के साथ मिलकर Google का गठन किया था। सुंदर पिचाई अब Google के नए सीईओ होंगे। सुंदर अब तक कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट पद पर कार्यरत थे।
Advertisement

सुंदर पिचाई के बारे में जानें
सुंदर पिचाई की पहचान मृदुभाषी शख्स के तौर पर है। वे अब तक सुर्खियों और लाइमलाइट से दूर रहे हैं। इंडस्ट्री में उनकी पहचान Google के सह-संस्थापक लैरी पेज के दाहिने हाथ के तौर पर होती है। तमिलनाडु में जन्मे पिचाई आईआईटी खड़गपुर से ग्रेजुएट हैं। इसके बाद उन्होंने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री ली। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसलवेनीया के वार्टन स्कूल से एमबीए भी किया है। सुंदर पिचाई Google के साथ 2004 से जुड़े हुए हैं। Google ज्वाइन करने से पहले पिचाई Applied Materials में इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक McKinsey & Company में मैनेजिंग कंसलटेंट के तौर पर भी काम किया। पिचाई उस टीम का हिस्सा रह चुके हैं जिसने 2008 में क्रोम ब्राउज़र लॉन्च किया था। इसके अलावा वे Google Toolbar, Desktop Search, Gadgets और Google Gears एंड Gadgets जैसे सर्च प्रोडक्ट पर भी काम कर चुके हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.