फ्लाइट में मिलेगा हाईस्‍पीड इंटरनेट! Starlink की सर्विस अब 1000 विमानों में शुरू

Starlink internet On Flights : एलन मस्क ने बताया कि अफ्रीका का देश सिएरा लियोन, स्टारलिंक से जुड़ने वाला 100वां और 10वां अफ्रीकी राष्ट्र बन गया है।

विज्ञापन
Written by IANS, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 जुलाई 2024 17:51 IST
ख़ास बातें
  • स्‍टारलिंक की सर्विस अब 1 हजार विमानों में
  • हाई स्‍पीड इंटरनेट की मिलेगी सुविधा
  • मस्‍क ने कहा, फाइबर कनेक्‍शन का आएगा फील
Starlink internet On Flights : स्पेसएक्स (SpaceX) और टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने गुरुवार को बताया कि किफायती इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक (Starlink) अब एक हजार से ज्यादा विमानों में शुरू हो गई है। कंपनी के अनुसार, यात्रियों को विमान में कदम रखते ही स्टारलिंक का हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन मिलेगा। एलन मस्क ने अपने एक्स पर पोस्ट किया कि विमान में स्टारलिंक का इस्‍तेमाल करने से ऐसा लगता है जैसे आप हाई-स्पीड ग्राउंड फाइबर कनेक्शन पर हैं।

यह भी पढ़ें : 350Mbps स्‍पीड के साथ हवाई जहाज में चला सकेंगे इंटरनेट! Starlink की नई सर्विस पेश, जानें कितना आएगा खर्च
Advertisement

एलन मस्क ने बताया कि अफ्रीका का देश सिएरा लियोन, स्टारलिंक से जुड़ने वाला 100वां और 10वां अफ्रीकी राष्ट्र बन गया है। मई में कंपनी ने इंडोनेशिया और फिजी में स्टारलिंक की सर्विस को लॉन्च किया था। एलन मस्क के अनुसार, स्टारलिंक के साथ हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस का ऑर्डर देने के लिए किसी लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट की जरूरत नहीं है।
 

सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सर्विस को श्रीलंका में शुरू करने की मंजूरी भी कंपनी को मिल चुकी है।  हालांकि, भारत सरकार से स्‍टारलिंक को मंजूरी नहीं मिल पाई है। भारत के मामले में कमर्शल पहलू पर जांच पूरी हो गई है, जिसमें फॉरेन इन्वेस्टमेंट और नेटवर्थ जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया गया है। साथ ही, तकनीकी जरूरतों को भी देश में लाइसेंसिंग नियमों के हिसाब से परखा गया है।

एक बार स्टारलिंक को मंजूरी मिल जाने के बाद, उसे ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (जीएमपीसीएस) सर्विसेज लाइसेंस जारी किया जाएगा, जो देश में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विसेज देने के लिए जरूरी है।
Advertisement

हाल ही में स्‍टारलिंक के 21 सैटेलाइट अंतरिक्ष में बर्बाद हो गए थे। उन्‍हें फाल्‍कन-9 रॉकेट से लॉन्‍च किया गया था। लॉन्‍च कामयाब रहा था, पर अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद रॉकेट के सेकंड स्‍टेज में तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिससे सैटेलाइट्स का लॉन्‍च पूरा नहीं हो पाया। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iQOO Z11xa vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G Max 5G: ₹30 हजार के अंदर कौन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.