सैटेलाइट इंटरनेट की बुकिंग कराने वाले भारतीय कस्‍टमर्स को पैसे लौटा रही Starlink, जानें वजह

स्टारलिंक ने प्री-ऑर्डर वापस करने की जो वजह बताई है उसके मुताबिक, भारत में सर्विस शुरू करने के लिए लाइसेंस हासिल करने की समयसीमा के बारे में अभी जानकारी नहीं है। भारत में स्टारलिंक के संचालन से जुड़े ‘कई मुद्दे’ हैं, जिन्हें हल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 4 जनवरी 2022 16:59 IST
ख़ास बातें
  • दूरसंचार विभाग ने कंपनी को ऐसा करने के निर्देश दिए हैं
  • स्टारलिंक को 5000 से ज्‍यादा प्री-ऑर्डर्स मिले थे
  • कंपनी की तैयारी इस साल 2 लाख स्टारलिंक डिवाइस इन्‍स्‍टॉल करने की है

हाल ही में स्टारलिंक के कंट्री डायरेक्टर संजय भार्गव ने कहा था कि कंपनी 31 जनवरी तक कमर्शल लाइसेंस के लिए आवेदन करने की उम्मीद कर रही है।

Photo Credit: SpaceX

एलन मस्‍क की कंपनी स्‍टारलिंक (Starlink) की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के भारत में शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों को झटका लगा है। Starlink ने लोगों से जो प्री-ऑर्डर लिया था, कंपनी वो रकम लौटा रही है। पैसे लौटाने के लिए स्‍टारलिंक ने यूजर्स को ई-मेल भेजना भी शुरू कर दिया है। स्पेसएक्स (SpaceX) की सैटेलाइट इंटरनेट डिवीजन Starlink का कहना है कि दूरसंचार विभाग ने उसे ऐसा करने के निर्देश दिए हैं। कंपनी से कहा गया है कि जब तक उसे भारत में इंटरनेट सर्विस के लिए लाइसेंस नहीं दिया जाता, वह प्री-ऑर्डर वापस कर दे। स्‍टारलिंक भारत के 10 ग्रामीण लोकसभा क्षेत्रों में अपनी सेवाएं शुरू करने पर काम कर रही है। भारत को इसके प्रमुख मार्केट्स में से एक माना जाता है।

कंपनी ने अपने भारतीय कस्‍टमर्स को ई-मेल भेजने शुरू कर दिए हैं। बताया है कि दूरसंचार विभाग ने उसे निर्देश दिया है कि लाइसेंस मिलने तक प्री-ऑर्डर्स को वापस कर दें। Gadgets 360 ने कस्‍टमर्स को भेजे गए ई-मेल की एक कॉपी देखी है। इस ई-मेल में स्टारलिंक ने प्री-ऑर्डर वापस करने की जो वजह बताई है उसके मुताबिक, भारत में सर्विस शुरू करने के लिए लाइसेंस हासिल करने की समयसीमा के बारे में अभी जानकारी नहीं है। भारत में स्टारलिंक के संचालन से जुड़े ‘कई मुद्दे' हैं, जिन्हें हल किया जाना चाहिए।
Advertisement

इससे पहले दिसंबर में स्टारलिंक के कंट्री डायरेक्टर, संजय भार्गव ने कहा था कि कंपनी 31 जनवरी या उससे पहले कमर्शल लाइसेंस के लिए आवेदन करने की उम्मीद कर रही है। उन्‍होंने बताया था कि कंपनी का लक्ष्य दिसंबर 2022 तक भारत में 2 लाख स्टारलिंक डिवाइस इन्‍स्‍टॉल करना है। उन्‍होंने अप्रैल तक सर्विसेज के रोलआउट की उम्‍मीद जताई थी। कहा जाता है कि स्टारलिंक को 5000 से ज्‍यादा प्री-ऑर्डर्स मिले थे, लेकिन रेग्‍युलेटरी अप्रूवल्‍स लंबित होने की वजह से कंपनी ने प्री-ऑर्डर्स लेने बंद कर दिए थे।  

Starlink ने नवंबर में अपने बिजनेस को देश में रजिस्‍टर किया था। ‘स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड' नाम के साथ कंपनी दूरसंचार विभाग से लाइसेंस हासिल करेगी। उसकी तैयारी देश के 10 ग्रामीण लोकसभा क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान करने की है। पूरी दुनिया में हाई-स्‍पीड इंटरनेट देने के लिए स्‍टारलिंक ने हाल के दिनों में कई सैटेलाइट लॉन्‍च किए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  3. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  10. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.