गुजरात के स्कूलों, अस्पतालों और दूरदराज के इलाकों तक पहुंचेगा सैटेलाइट इंटरनेट, सरकार और Starlink में साझेदारी

गुजरात सरकार ने Starlink के साथ LoI साइन किया है ताकि रिमोट और अंडरसर्व्ड इलाकों में इंटरनेट पहुंच सके।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 फरवरी 2026 19:12 IST
ख़ास बातें
  • गुजरात सरकार और Starlink के बीच सैटेलाइट इंटरनेट समझौता
  • रिमोट और ट्राइबल इलाकों में हाई स्पीड कनेक्टिविटी का लक्ष्य
  • प्रोजेक्ट के लिए जॉइंट वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा

रिमोट और ट्राइबल इलाकों में हाई स्पीड कनेक्टिविटी का लक्ष्य

Photo Credit: Reuters

गुजरात सरकार ने राज्य में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने Starlink के साथ एक Letter of Intent साइन किया है, जिसका मकसद दूरदराज, बॉर्डर और कम कनेक्टिविटी वाले इलाकों तक हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचाना है। इस पहल से उन क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ने की उम्मीद है, जहां अभी टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सीमित है। राज्य सरकार का मानना है कि यह कदम गुजरात की डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

मुख्यमंत्री Bhupendra Patel ने सोमवार को X पर जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात सरकार ने Starlink के साथ LoI एक्सचेंज किया है, जो SpaceX की सब्सिडियरी है। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत उन इलाकों में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस दी जाएगी, जहां अभी तेज और भरोसेमंद इंटरनेट की कमी है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस पहल से रिमोट, बॉर्डर, ट्राइबल और अंडरसर्व्ड क्षेत्रों में हाई स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट उपलब्ध हो सकेगा। इससे राज्य की डिजिटल कनेक्टिविटी मिशन और रणनीतिक डिजिटल पहलों को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि बेहतर कनेक्टिविटी से ई गवर्नेंस, कॉमन सर्विस सेंटर्स और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की पहुंच भी मजबूत होगी।

राज्य सरकार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का असर पब्लिक सर्विस डिलीवरी पर भी देखने को मिलेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, टेली मेडिसिन, डिजास्टर मैनेजमेंट और सिक्योरिटी सिस्टम्स में डिजिटल आउटरीच को बेहतर करने पर फोकस रहेगा। इसके अलावा, ट्राइबल और एस्पिरेशनल जिलों में सरकारी सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि LoI को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए गुजरात सरकार और Starlink के प्रतिनिधियों के साथ एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा। सरकार के मुताबिक, यह पहल Viksit Bharat 2047 के विजन में योगदान देगी और राज्य में सीमलेस डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.