दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम

अब बाजार में एक नई सोडियमफ्रॉस्टग्लो टॉर्च आई है जो कि अपनी कैपेसिटी के चलते चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 फरवरी 2026 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Sodiumfrostglow टॉर्च -40°C तक तापमान में भी काम कर सकती है।
  • Sodiumfrostglow टॉर्च की ब्राइटनेस 2,500 लुमेन तक है।
  • Sodiumfrostglow टॉर्च में 10,000mAh की बैटरी दी गई है।

Sodiumfrostglow टॉर्च सर्दियों में अच्छे से चलती है।

Photo Credit: Indiegogo

अब बाजार में एक नई सोडियमफ्रॉस्टग्लो टॉर्च आई है जो कि अपनी कैपेसिटी के चलते चर्चा का विषय बन गई है। फिलहाल यह टॉर्च क्राउडफंडेड के लिए उपलब्ध है। इस टॉर्च में सामान्य लिथियम-आयन बैटरी की जगह सोडियम-आयन बैटरी दी गई है, जो कि किसी सामान्य टॉर्च के मुकाबले में ठंड में ज्यादा लंबे समय तक चल सकती है। Sodiumfrostglow टॉर्च -40°C तक तापमान में भी काम कर सकती है। आइए नई सोडियमफ्रॉस्टग्लो टॉर्च के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैंपेन पेज के अनुसार, Sodiumfrostglow टॉर्च -40°C तक तापमान में भी काम कर सकती है। आमतौर पर लिथियम-आयन बैटरी ज्यादा ठंड में अपनी कैपेसिटी पर काम नहीं कर पाती हैं, वहीं यह सोडियम-आयन बैटरी अपनी कैपेसिटी को काफी हद तक बरकरार रखती है। यह इतने कम तापमान पर करीबन 88% कैपेसिटी बरकरार रहती है, जबकि लिथियम बैटरी समान स्थिति में करीबन 15% क्षमता बरकरार रख पाती है। ऐसा होने पर यह सर्दियों में कैंपिंग करने वालों, पहाड़ चढ़ने वालों या ठंड के मौसम में लंबे समय तक पावर कटौती के दौरान सभी लोगों के लिए बहुत जरूरी है। 

इसकी ब्राइटनेस 2,500 लुमेन तक है, जिससे यह सामान्य टॉर्च के बजाय एक दमदार आउटडोर टूल साबित होती है। इस डिवाइस में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। इस बैटरी को 10W फास्ट चार्जिंग वाली यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। स्मार्टफोन या जीपीएस यूनिट जैसे छोटे इलेक्ट्रॉनिक टूल को चार्ज करने के लिए 5W आउटपुट मिल सकता है।

दावा किया गया है कि बैटरी लंबे समय तक चल सकती है, जिसमें 3 हजार से ज्यादा फुल चार्ज साइकल और लिथियम-आयन पैक के मुकाबले में डीप डिस्चार्ज नहीं होता है। सोडियम-आयन रसायन को आम तौर पर सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में यह अभी भी नई टेक्नोलॉजी है।

यह प्रोजेक्ट 2025 के आखिर में किकस्टार्टर पर आया था, जहां इसने $10,000 का फंडिंग टारगेट पार किया और करीबन 200 सपोर्टर्स से कथित तौर पर $20 हजार से ज्यादा जुटाए। इसके बाद से यह आगे फंडिंग के लिए इंडिगोगो पर चला गया है। शुरुआती यूजर्स के लिए कीमत वर्तमान में लगभग $73 है, जिसमें शिपिंग चार्ज नहीं है और अनुमानित रिटेल कीमत $90 के करीब है। सोडियमफ्रॉस्टग्लो को दिलचस्प बनाने के लिए केमिस्ट्री भी बहुत अहम है। ठंडे मौसम में रोजाना उपयोग होने वाले टूल में लिथियम-आयन बैटरी हमेशा से कमजोर रही हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Torch, Indiegogo

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.