इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और इंडोनेशिया ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया के एक्सेस से जुड़ी आयु के आधार पर बंदिशों को लागू किया था। फ्रांस, स्पेन, डेनमार्क, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देश इस तरह के नियम पर विचार कर रहे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जून 2026 17:42 IST
ख़ास बातें
  • मलेशिया ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन किया है
  • इसके दायरे में Facebook, YouTube, Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स आएंगे
  • इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील जैसे देशों ने भी इस तरह का बैन लगाया है

इस नियम का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर 25 लाख डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है

पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया के बच्चों पर इसके गलत असर को लेकर आशंकाएं बढ़ी हैं। कुछ देशों ने इस समस्या से निपटने के लिए कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन किया है। इन देशों की सूची में मलेशिया भी शामिल हो गया है। मलेशिया ने सोमवार से 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन कर दिया है। 

इस बैन के लागू होने के बाद मलेशिया में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आयु की पुष्टि से जुड़े सिस्टम को लागू करना होगा। इसके साथ ही 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एकाउंट बनाने पर रोक लगाई जाएगी। यह नियम कम से कम 80 लाख यूजर्स रखने वाले प्लेटफॉर्म्स पर लागू होगा। इसके दायरे में Facebook, YouTube, Instagram और TikTok जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आएंगे। इस नियम का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर एक करोड़ रिंगिट (लगभग 25 लाख डॉलर) तक का जुर्माना लग सकता है। हालांकि, इस नियम को चकमा देकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले बच्चों के अभिभावकों पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

मलेशिया की सरकार ने कहा कि इस नियम का लक्ष्य बच्चों को हानिकारक कंटेंट और सायबरबुलिंग से बचाना है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और इंडोनेशिया ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया के एक्सेस से जुड़ी आयु के आधार पर बंदिशों को लागू किया था। इसके अलावा फ्रांस, स्पेन, डेनमार्क, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देश इस तरह के नियम को लागू करने पर विचार कर रहे हैं। मलेशिया के कम्युनिकेशंस एंड मल्टीमीडिया कमीशन ने कहा कि इस नियम का उद्देश्य बच्चों को इंटरनेट या डिजिटल टेक्नोलॉजी को एक्सेस करने से रोकने का नहीं है। इस नियम के लागू होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ऑनलाइन रिस्क से निपटने के लिए सिस्टम बनाने के साथ ही आयु से जुड़ी सतर्कता को पक्का करना होगा। 

 भारत में भी केंद्र सरकार सोशल मीडिया को कम आयु के बच्चों के लिए इस्तेमाल पर कुछ बंदिशें लगाने पर विचार कर रही है। हाल ही में Bloomberg की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सोशल मीडिया पर आयु से जुड़ी लिमिट्स लगाने को लेकर सरकार विचार कर रही है। टेक्नोलॉजी मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw का कहना था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ डीपफेक जैसी समस्याओं पर बातचीत की जा रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.