• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ये स्मार्ट पैंट आपको शर्मिंदा होने से बचा सकती है। पैंट की जिप खुलने पर भेजती है अलर्ट

ये स्मार्ट पैंट आपको शर्मिंदा होने से बचा सकती है। पैंट की जिप खुलने पर भेजती है अलर्ट

इसे बनाने वाले ने कुछ सेफ्टी पिन को हॉल इफेक्ट सेंसर से चिपकाया और एक पावरफुल मैग्नेट को जिप से चिपका दिया। कुछ तारों को एक ESP-32 से जोड़ा गया है, जिसे पैंट की जेब में फिट किया गया है।

ये स्मार्ट पैंट आपको शर्मिंदा होने से बचा सकती है। पैंट की जिप खुलने पर भेजती है अलर्ट

डुपोंट ने इस काम को करने के लिए इस्तेमाल की गई सभी चीजों को भी लिस्ट किया

ख़ास बातें
  • स्मार्ट पैंट यूजर के स्मार्टफोन के साथ पेयर होती है
  • कुछ समय तक जिप खुले रहने पर यूजर को भेजती है अलर्ट
  • यह एक शुरुआती प्रोजेक्ट है, जिसे शख्स ने अपने दोस्त के कहने पर बनाया है
विज्ञापन
आज के समय में सभी चीजे स्मार्ट बनाई जा रही हैं। हालांकि, स्मार्ट गैजेट्स या व्हीकल्स तो आपने सुने होंगे, लेकिन क्या आपने स्मार्ट कपड़ों के बारे में सुना है? एक शख्स ने पैंट को स्मार्ट बना दिया है, जो जिप खुलने पर स्मार्टफोन पर अलर्ट भेजती है। निश्चित तौर पर यह फीचर आपको पब्लिक प्लेस में शर्मिंदगी से बचाने के काम आ सकते हैं, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि हमारे पैंट या जींस की जिप खुली रह जाती है, लेकिन हमें पता नहीं चलता है। नई स्मार्ट जिप इसी का एक समाधान बन सकती है।

Guy Dupont नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक पैंट का वीडियो पोस्ट किया है, जो यूजर्स के स्मार्टफोन के साथ पेयर होती है और जिप खुलने पर स्मार्टफोन पर पुश नोटिफिकेशन भेजता है। यह थोड़े-थोड़े समय पर जांचता रहता है कि जिप खुली है या बंद। शख्स का कहना है कि उसके दिमाग में यह आइडिया तब आया,जब के एक दोस्त ने उसे एक "पैंट बनाने के लिए कहा, जो ज्यादा देर तक पैंट की जिप नीचे होने पर यूजर को एक नोटिफिकेशन भेजे।"

डुपोंट ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें दिखाया गया है कि यह टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही शख्स अपनी पैंट की जिप खोलता है, सेंसर चंद सेकंड में इसका पता लगाता है और फोन पर एक अलर्ट भेजता है। इस सर्विस का नाम WiFly रखा गया है।

एक फॉलो-अप ट्वीट में उसने यह भी बताया कि पूरा नोटिफिकेशन सिस्टम कैसे काम करता है। ट्वीट के अनुसार, उसने कुछ सेफ्टी पिन को हॉल इफेक्ट सेंसर से चिपकाया और एक पावरफुल मैग्नेट को जिप से चिपका दिया। कुछ तारों को एक ESP-32 से जोड़ा गया है, जिसे पैंट की जेब में फिट किया गया है।

एक अन्य फॉलो-अप ट्वीट में, डुपोंट ने इस काम को करने के लिए इस्तेमाल की गई सभी चीजों को भी लिस्ट किया।
 

निश्चित तौर पर यह एक शुरुआती प्रोजेक्ट लगता है, जिसमें अभी कई सुधार होने की आवश्यक्ता है। डुपोंट ने इस बात की जानकारी शेयर नहीं की है कि अगर पैंट को धोया जाए, तो सेंसर कैसे काम करेगा। या अगर यह वाटर रजिस्टेंट होगा भी, तो कितनी धुलाई तक सुरक्षित रहेगा।

फिर भी, दोस्त के कहने पर इस आइडिया को सच्चाई में बदलना तारीफ के काबिल है। यह घटना एक न एक बार सभी के साथ हुई होगी, जहां उनकी पैंट की जिप खुली रह जाती है और उन्हें पता नहीं चलता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smart Pant, Smart Jeans, Smart Zip
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Netflix के प्लान हुए महंगे! स्टैंडर्ड, प्रीमियम समेत सभी प्लान्स की इन देशों में बढ़ी कीमत
  2. Honor Pad X10 टैबलेट लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 11 इंच का 90Hz डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. iQOO Z11 लॉन्च हुआ सबसे बड़ी 9020mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 90W फास्ट चार्जिंग के साथ
  4. Vivo V70 FE अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Meta और YouTube पर लत लगाने के लिए लगा 39 करोड़ रुपये तक का जुर्माना!
  6. 20 km रेंज के साथ DJI Avata 360 ड्रोन लॉन्च, 8K 60fps पर वीडियो करता है रिकॉर्ड, जानें कीमत
  7. Google ने AI म्यूजिक टूल Lyria 3 Pro किया लॉन्च, मूड के हिसाब से चुटकी में बनाएगा सॉन्ग
  8. Xiaomi ने Desktop Speaker Pro Set किया लॉन्च, 10W के ड्राइवर के साथ जबरदस्त बेस का दावा! जानें कीमत
  9. Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की धुरंधर-2 नेटफ्लिक्स नहीं, इस OTT पर मचाएगी धमाल!
  10. iPhone में 200MP कैमरा? नए लीक में सामने आया Apple का बड़ा प्लान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »