कंपनी ने गुरुवार को अपने प्राइस स्ट्रक्चर में बदलाव की घोषणा की। इस बदलाव के तहत नेटफ्लिक्स के सभी प्लान 1 डॉलर (लगभग 95 रुपये) तक महंगे हो गए हैं।
Netflix स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के प्लान अब कई मार्केट्स में महंगे हो गए हैं।
Netflix ने अपने प्लान महंगे कर दिए हैं। कंपनी ने गुरूवार को अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स की बढ़ी हुई कीमतों की घोषणा कर दी है। कंपनी ने सभी प्लान महंगे कर दिए हैं जिसमें स्टैंडर्ड, प्रीमियम, और एक्स्ट्रा प्रीमियम प्लान्स भी शामिल हैं। नेटफ्लिक्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा, अर्जेंटीना और पुर्तगाल सहित चुनिंदा मार्केट्स में यह बढ़ोत्तरी की है।
Netflix स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के प्लान अब महंगे हो गए हैं। स्ट्रीमिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने गुरुवार को अपने प्राइस स्ट्रक्चर में बदलाव की घोषणा की। इस बदलाव के तहत नेटफ्लिक्स (via) के सभी प्लान 1 डॉलर (लगभग 95 रुपये) तक महंगे हो गए हैं। कंपनी का विज्ञापन-युक्त प्लान अब 7.99 डॉलर प्रति माह से बढ़कर 8.99 डॉलर (लगभग 850 रुपये) प्रति माह हो गया है।
अमेरिका में स्टैंडर्ड प्लान अब 17.99 डॉलर प्रति माह से बढ़कर 19.99 डॉलर (लगभग 1800 रुपये) प्रति माह हो गया है। वहीं, इसका प्रीमियम प्लान अब 24.99 डॉलर से बढ़कर 26.99 डॉलर (2500 रुपये) प्रति माह हो गया है। एक्स्ट्रा मेंबर प्लान्स की कीमतें भी कंपनी ने बढ़ाई हैं।
एक्स्ट्रा मेंबर प्लान्स की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। एड वाले प्लान अब 5.99 डॉलर से बढ़कर 6.99 डॉलर (लगभग 650 रुपये) हो गए हैं। वहीं एड-फ्री एडऑन की कीमत 8.99 डॉलर से बढ़कर 9.99 डॉलर (लगभग 950 रुपये) हो गई है। नेटफ्लिक्स ने यह बढ़ोत्तरी ऐसे समय में की है जब कंपनी कंटेंट में भारी निवेश कर रही है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अब लाइव इवेंट, वीडियो पोडकास्ट आदि में भी निवेश कर रहा है। इससे पहले नेटफ्लिक्स ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान जनवरी 2025 में महंगे किए थे।
Netflix ने जनवरी की इनकम रिपोर्ट में बताया था कि 2026 में कंपनी कंटेंट के लिए 20 अरब डॉलर खर्च करेगी। 2025 में यह राशि 18 अरब डॉलर थी। कंपनी ने जानकारी दी थी कि 2026 में कुल रिवेन्यू 50.7 अरब डॉलर से 51.7 अरब डॉलर के बीच रहने की उम्मीद है। नेटफ्लिक्स वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो और उसकी स्ट्रीमिंग सेवा एचबीओ मैक्स का अधिग्रहण करने की कोशिश में है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!