Sennheiser ने प्रोफाइल वायरलेस माइक किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Sennheiser ने क्रिएटर्स और वीडियोग्राफर्स के लिए प्रोफाइल वायरलेस लॉन्च किया है।

Sennheiser ने प्रोफाइल वायरलेस माइक किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Sennheiser

Sennheiser Profile Wireless में 2-चैनल 2.4 गीगाहर्ट्ज रिसीवर है।

ख़ास बातें
  • Sennheiser Profile Wireless में ऑटो-रोटेटिंग OLED रिसीवर डिस्प्ले है।
  • Sennheiser Profile Wireless की कीमत 29,900 रुपये है।
  • Sennheiser Profile Wireless में 2-चैनल, 2.4GHz वायरलेस माइक सिस्टम है।
विज्ञापन
Sennheiser ने क्रिएटर्स और वीडियोग्राफर्स के लिए प्रोफाइल वायरलेस लॉन्च किया है। यह एक 2-चैनल, 2.4GHz  वायरलेस माइक्रोफोन सिस्टम uw जो मोबाइल फोन, कैमरे या कंप्यूटर से कनेक्ट होता है। इसे क्लिप-ऑन माइक, हैंडहेल्ड माइक या टेबल-टॉप माइक्रोफोन के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। यहां हम आपको Sennheiser प्रोफाइल वायरलेस के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Sennheiser Profile Wireless Price  


कीमत की बात की जाए तो Sennheiser Profile Wireless की कीमत 29,900 रुपये है और यह बिक्री के लिए साल की पहली तिमाही में उपलब्ध होगा।


Sennheiser Profile Wireless Specifications


Sennheiser Profile Wireless में जाइरो सेंसर के साथ ऑटो-रोटेटिंग OLED रिसीवर डिस्प्ले दी गई है। Sennheiser Profile Wireless ऑल-इन-वन सिस्टम में 2-चैनल 2.4 गीगाहर्ट्ज रिसीवर, 2 क्लिप-ऑन माइक, चार्जिंग बार, एक्सेसरीज और कैरी पाउच शामिल हैं। ऑडियो मॉनिटरिंग के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए अलग हेडफोन आउटपुट है। सेटअप करने के लिए किसी ऐप की जरूरत नहीं, क्योंकि प्री-पेयर्ड माइक ऑटो-कनेक्ट होता है। चार्जिंग बार हैंडहेल्ड माइक के तौर पर भी काम करता है, जिसके चलते पोर्टेबल और मजबूत है। हाई क्वालिटी वाला ऑडियो सिग्नेचर सेन्हाइजर साउंड, 2.4GHz कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है।

Sennheiser प्रोफाइल वायरलेस में हाई क्वालिटी वाले ऑडियो कैप्चर करने के लिए सब कुछ शामिल है। इसमें एक मल्टीफंक्शनल चार्जिंग बार है जो सिस्टम के कंपोनेंट को स्टोर और चार्ज करता है और हैंडहेल्ड या डेस्कटॉप माइक के तौर पर भी काम करता है। चार्जिंग बार सुरक्षित तरीके से OLED टच डिस्प्ले के साथ 2-चैनल मिनी-रिसीवर, दो प्री-पेयर क्लिप-ऑन माइक्रोफोन रखता है जो ऑटोमैटिक रिसीवर से कनेक्ट होता है, माइक को कपड़ों से जोड़ने के लिए मैग्नेटिक क्लिप और रिसीवर मोबाइल फोन या कैमरा कोल्ड शू माउंट को कनेक्ट करने के लिए एडेप्टर शामिल है।

 बैटरी लाइफ की बात करें तो एक बार चार्ज करके 7 घंटे तक उपयोग किया जा सकता है, वहीं रिकॉर्डिंग करते हुए चार्जिंग का सपोर्ट करता है। स्टोरेज के मामले में 30 घंटे की 24-bit/48kHz रिकॉर्डिंग के लिए 16GB प्रति माइक स्टोरेज मिलती है। बैकअप ऑडियो मोड में सेफ्टी चैनल और बैकअप शामिल है। रिकॉर्डिंग मोड (सिग्नल कमजोर होने पर ऑटो-रिकॉर्ड) करता है। यह कैमरे, फोन, कंप्यूटर से कनेक्ट होता है, या डेस्कटॉप माइक के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी-सी, लाइटनिंग, कोल्ड शू माउंट और थ्रेडेड सॉकेट शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »