YouTube वीडियो लाइक करो और पैसा कमाओ! इसी झांसे में एक शख्स ने गंवाए 42 लाख रुपये

एक आईटी कंपनी में पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर को स्कैमर्स द्वारा बोला गया था कि उसे बस वीडियो को लाइक करना है, जिसके बदले उसे अच्छा पैसा मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 मई 2023 17:54 IST
ख़ास बातें
  • वीडियो को लाइक करने के बदले अच्छा पैसा कमाने का दिया झांसा
  • IT इंजीनियर से निवेश करवाएं 42 लाख रुपये
  • जब निकालने की बारी आई, तो हो गए गायब
ऑनलाइन स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार और संबंधित एजेंसियां लगातार लोगों को स्कैमर्स के झांसे में ना आने के लिए तरह-तरह की टिप्स देते हैं, लेकिन फिर भी लोग स्कैमर्स का शिकार हो रहे हैं। लेटेस्ट घटना गुरुग्राम की है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने वीडियो लाइक करने के बदले पैसे कमाने के लालच में 42 लाख रुपये गवां दिए।

NDTV के अनुसार, एक आईटी कंपनी में पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर को स्कैमर्स द्वारा बोला गया था कि उसे बस वीडियो को लाइक करना है, जिसके बदले उसे अच्छा पैसा मिलेगा। लेकिन यह एक स्कैम था, जिसमें इंजीनियर ने 42 लाख रुपये गंवा दिए हैं। इंजीनियर को टेलीग्राम मैसेंजर ऐप पर एक ग्रुप में जोड़ा गया था और उसके बाद निवेश करने के लिए कहा गया। बाद में जब उसने पैसे वापस निकालने चाहें, तो वह ऐसा नहीं कर पाया।

सेक्टर 102 के इस निवासी ने पुलिस के पास दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को उसके WhatsApp पर एक मैसेज आया, जिसमें दावा किया गया था कि वह वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर वीडियो को लाइक करने का काम करके एक्स्ट्रा इनकम कर सकता है।

शिकायतकर्ता ने कहा, "जब मैं उनके साथ काम करने के लिए तैयार हो गया, तो दिव्या नाम की एक महिला ने मुझे टेलीग्राम ऐप पर एक ग्रुप में जोड़ा। उसने मुझे बेहतर रिटर्न के दावे के साथ पैसे निवेश करने के लिए कहा। एक काम के बहाने उन्होंने मुझे निवेश करने के लिए कहा था और मैंने अपने और अपनी पत्नी के बैंक अकाउंट से कुल 42,31,600 रुपये ट्रांसफर किए।"
Advertisement

निवेश के बाद, इंजीनियर उनके द्वारा दिया काम करता रहा और उसे बताया गया कि उसने निवेश से कई ज्यादा कमा लिया है, लेकिन उसे पैसे निकालने की अनुमति नहीं दी गई। उसने बताया, "दिव्या के अलावा, कमल, अंकित, भूमि, हर्ष नाम के अन्य लोगों ने लेन-देन की पुष्टि की और जल्द ही मुझे बताया कि मैंने 69 लाख रुपये से अधिक का लाभ कमाया है। लेकिन उन्होंने मुझे पैसे निकालने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने फिर मुझे 11,000 रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा, जो मुझे गड़बड़ लग रही थी और मैं पुलिस के पास चला गया।"
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, इन अज्ञात स्कैमर्स के खिलाफ शुक्रवार को साइबर क्राइम, पश्चिम पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से बैंक डिटेल्स मांगी है और जांच चल रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Scam, IT engineer, Video Like Scam
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.