Sam Altman : ओपनएआई से निकाले गए सैम ऑल्टमैन ने Microsoft जॉइन किया, मिली यह पोजिशन

Sam Altman : माइक्रोसॉफ्ट के सत्‍य नडेला ने कहा कि दोनों आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एडवांस रिसर्च के लिए एक नई टीम को लीड करने माइक्रोसॉफ्ट में आ रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 नवंबर 2023 15:35 IST
ख़ास बातें
  • ओपनएआई से निकाले गए ऑल्‍टमैन जुड़े माइक्रोसॉफ्ट से
  • ओपन एआई के पूर्व प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी किया जॉइन
  • दोनों को दी गई है बड़ी जिम्‍मेदारी

सैम ऑल्टमैन को बीते शुक्रवार अचानक कंपनी से निकाल दिया गया था। गूगल मीट पर यह सब हुआ था।

Sam Altman : चैट जीपीटी (ChatGPT) बनाने वाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) के को-फाउंडर ‘सैम ऑल्टमैन' को सीईओ के पद से हटा दिया गया था। तीन दिन पहले हुए इस बड़े वाकये में नया मोड़ आया है। सैम ऑल्टमैन के अलावा ओपन एआई के पूर्व प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन अब माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में शामिल हो रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सत्‍य नडेला ने यह ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा कि दोनों आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एडवांस रिसर्च के लिए एक नई टीम को लीड करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट में आ रहे हैं।  

सत्‍य नडेला ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट किया कि हम ओपनएआई के साथ अपनी साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें अपने प्रोडक्‍ट रोडमैप, माइक्रोसॉफ्ट इग्नाइट में घोषित की गई हर चीज के साथ इनोवेशन जारी रखने की हमारी क्षमता पर भरोसा है। हम ओपनएआई की नई लीडरशिप टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।
Advertisement
 

इसके बाद उन्‍होंने लिखा कि हम यह खबर शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन माइक्रोसॉफ्ट में एक नई एडवांस्‍ड एआई रिसर्च टीम को लीड करने के लिए शामिल होंगे। नडेला के पोस्‍ट को ऑल्टमैन ने शेयर करते हुए मैसेज लिखा- मिशन जारी है।  
Advertisement
 

नडेला ने बताया कि सैम ऑल्टमैन CEO के रूप में रिसर्च ग्रुप में शामिल होंगे। गौरतलब है कि जिस चैट जीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपन एआई को खड़ा करने में सैम ऑल्टमैन ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी, उन्‍हें ही बीते शुक्रवार अचानक कंपनी से निकाल दिया गया। गूगल मीट पर यह सब हुआ था। इसके अगले ही दिन ग्रेग ब्रॉकमैन को भी एक अन्‍य गूगल मीट पर बताया गया कि उन्‍हें बोर्ड मीट से हटाया जा रहा है। 
Advertisement

ग्रेग ब्रॉकमैन ने एक पोस्‍ट में कहा था कि यह फैसला ओपन एआई के को-फाउंडर और चीफ साइंटिस्‍ट इल्या सुतस्केवर ने बताया था। शनिवार को ब्रॉकमैन ने एक पोस्‍ट में कहा था कि बोर्ड ने आज जो किया उससे सैम और मैं हैरान व दुखी हैं। ऐसा लगता है कि माइक्रोसॉफ्ट ने इस मौके को लपकते हुए सैम और ब्रॉकमैन को अपनी ओर खींच लिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.