• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Snezhana Tumanova: मौसम बताने वाली ये एंकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी है, देखें वीडियो

Snezhana Tumanova: मौसम बताने वाली ये एंकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी है, देखें वीडियो

चैनल का कहना है कि उनकी यह वर्चुअल एंकर, जो दर्शकों को मौसम के बारे में सूचित करती है, महत्वाकांक्षी है और इसका उद्देश्य मानव प्रतिस्पर्धियों को पूरी तरह से बदलना है।

Snezhana Tumanova: मौसम बताने वाली ये एंकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी है, देखें वीडियो

Photo Credit: Svoyo TV

ख़ास बातें
  • चैनल ने इस AI एंकर का नाम Snezhana Tumanova रखा है
  • इस वर्चुअल एंकर का खुद का सोशल मीडिया अकाउंट भी है
  • कार्यक्रम न्यूरल नेटवर्क्स का उपयोग करके चलता है
विज्ञापन
किसी ने नहीं सोचा होगा कि देखते ही देखते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतनी तेजी से हमारी जिंदगी में अपनी जगह बनाएगी कि अब इसका इस्तेमाल TV एंकर के रूप में होना शुरू गया है। जी हां, आपने सही पढ़ा, रूस में एक लोकल न्यूज चैनल ने मौसम की जानकारी देने वाले अपने कार्यक्रम में एक AI आधारित वर्चुअल एंकर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। चैनल ने इस AI एंकर का नाम Snezhana Tumanova रखा है और इस वर्चुअल एंकर का खुद का सोशल मीडिया अकाउंट भी है।

रूसी टीवी न्यूज चैनल Sovoy TV ने मंगलवार को Snezhana Tumanova नाम की एक AI वर्चुअल एंकर को पेश किया, जो चैनल के लिए मौसम की जानकारी देगी। इस एंकर के साथ चैनल एक खास 'फ्यूचर फोरकास्ट' नाम का वेदर फोरकास्ट एपिसोड चलाएगा। चैनल ने खुलासा किया है कि कार्यक्रम न्यूरल नेटवर्क्स का उपयोग करके चलता है, जिसमें एक वर्चुअल एंकर को ऑपरेट करता है, दूसरा टेक्स्ट तैयार करता है और तीसरा ग्राफिक कंटेंट जनरेट करता है। यह कार्यक्रम दिन में पांच बार प्रसारित होगा।

चैनल का कहना है कि उनकी यह वर्चुअल एंकर, जो दर्शकों को मौसम के बारे में सूचित करती है, महत्वाकांक्षी है और इसका उद्देश्य मानव प्रतिस्पर्धियों को पूरी तरह से बदलना है। अच्छी बात यह है कि इस वर्चुअल एंकर के आने से पहले से मौजूद चैनल के किसी भी एंकर ने नौकरी नहीं  गंवाई। चैनल ने बताया है कि टीवी चैनल का मैनेजमेंट मानव से लैस मौसम की जानकारी देने वाले क्लासिक वर्जन को साथ-साथ चलाएगा।

आप चैनल के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर मौजूद इस एपिसोड का एक वीडियो नीचे देख सकते हैं:-


आर्टिफिशियल TV एंकर का इस्तेमाल पहली बार नहीं हुआ है। rt.com के अनुसार, चीन इस क्षेत्र में लीड कर रहा है, जहां सरकारी न्यूज एजेंसी Xinhua News Agency ने 2018 में 'इंग्लिश एआई एंकर' लॉन्च किया था। तब से, कई आउटलेट्स ने इस ट्रेंड का पालन किया है। पिछले हफ्ते ही, चीन के प्रमुख अखबार, People's Daily ने 'Ren Xiaorong' नाम के एक एआई एंकर को पेश किया है, जो 24 घंटे समाचार प्रसारित करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI news anchors, Russian AI News Anchor
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  4. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  5. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  6. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  7. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  8. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  9. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  10. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »