ग्रामीण भारत में ब्रॉडबैंड धारकों की संख्या करीब 2.6 करोड़

ग्रामीण भारत में ब्रॉडबैंड धारकों की संख्या करीब 2.6 करोड़
विज्ञापन
देश के ग्रामीण इलाकों में ब्रॉडबैंड इस्तेमाल करने वालों की संख्या मार्च 2015 तक 2.551 करोड़ जबकि शहरी इलाकों में यह संख्या 7.369 करोड़ थी।

इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को लोकसभा में लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

इसके अनुसार, ‘ग्रामीण ब्रॉडबैंड इंटरनेट ग्राहकों की संख्या 31 मार्च 2015 तक 2.551 करोड़ थी।’ ग्रामीण इलाकों में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या के लिहाज से कर्नाटक अव्वल है जहां यह संख्या 27.7 लाख है। केरल में यह संख्या 25.2 लाख व तमिलनाडु में 22.7 लाख है।

वहीं शहरी इलाकों में दिल्ली में 31 मार्च 2015 तक सबसे अधिक 87 लाख ब्रॉडबैंड उपयोक्ता थे। इसके बाद तमिलनाडु में 75.6 लाख, महाराष्ट्र (गोवा सहित) में 74.4 लाख ब्रॉडबंड उपयोक्ता हैं।

प्रसाद के अनुसार देश में ब्रॉडबैंड इंटरनेट धारकों की कुल संख्या मार्च 2015 को समाप्त तिमाही में 9.920 करोड़ थी।

एक अन्य सवाल के जवाब में प्रसाद ने कहा कि सरकार ने राज्य सेवा आपूर्ति गेटवे (एसएसडीजी) परियोजना के लिए 2014-15 में 26.75 करोड़ रुपये की राशि जारी की।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  3. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  4. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  5. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  7. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  8. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  9. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
  10. Artemis II: चांद मिशन में क्या खाएंगे एस्ट्रोनॉट? फ्रिज नहीं, ताजा खाना नहीं... NASA ने बताया पूरा सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »