अमेरिका में लॉन्च हुई रॉयल एनफीलड की मेड इन इंडिया Super Meteor 650

Super Meteor 650 नॉर्थ अमेरिका में तीन वेरिएंट्स - Astral, Interstellar और Celestial में उपलब्ध होगी

अमेरिका में लॉन्च हुई रॉयल एनफीलड की मेड इन इंडिया Super Meteor 650

यह ट्रिपर नेविगेशन वाली कंपनी की पहली 650cc मोटरसाइकिल है

ख़ास बातें
  • इस मेड इन इंडिया मोटरसाइकिल का नॉर्थ अमेरिका में एक्सपोर्ट किया जाएगा
  • इसमें LED हेडलैंप और USB चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं
  • इसे देश में 3,48,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield की Super Meteor 650 जल्द ही अमेरिका में दौड़ती दिखेगी। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को अमेरिका और कनाडा में लॉन्च किया है। इस मेड इन इंडिया मोटरसाइकिल का नॉर्थ अमेरिका में एक्सपोर्ट किया जाएगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Super Meteor 650 नॉर्थ अमेरिका में तीन वेरिएंट्स - Astral, Interstellar और Celestial में उपलब्ध होगी। इस मोटरसाइकिल को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसे भारत के साथ ही यूरोप में भी लॉन्च किया गया था। कंपनी के लाइनअप में 648cc पैरेलल ट्विन इंजन का इस्तेमाल करने वाली यह तीसरी मोटरसाइकिल है। यह इंजन 7,250 आरपीएम पर 47 bph की पावर और 5,650 आरपीएम पर 52.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे देश में 3,48,900 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। 

इसमें फॉरवर्ड-सेट फुटपेग और एक लो और फैला हुआ स्टांस और इसमें 43 mm Showa इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क्स का इस्तेमाल किया गया है। यह ट्रिपर नेविगेशन वाली कंपनी की पहली 650cc मोटरसाइकिल है। इसमें LED हेडलैंप और USB चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। हाल ही में कंपनी ने नई Bullet 350 लॉन्च की थी। इसका प्राइस 1.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। यह कंपनी की हंटर 350 और क्लासिक 350 मोटरसाइकिल्स के बीच की कैटेगरी में होगी। इसमें नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल और सेमी-डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। नई बुलेट 350 को पांच कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन गैस चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसके वेरिएंट के आधार पर फ्रंट और रियर में डिस्क या डिस्क और ड्रम ब्रेक हैं। इसे तीन वेरिएंट्स - मिलिट्री, स्टैंडर्ड और बलैक गोल्ड में खरीदा जा सकेगा। इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस 2.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कैटेगरी में भी रॉयल एनफील्ड जल्द शुरुआत कर सकती है। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को Stark Future के साथ मिलकर डिवेलप किया जा रहा है। रॉयल एनफील्ड और Stark Future के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप है। रॉयल एनफील्ड इस मोटरसाइकिल के लिए बैटरी और मोटर भी बना सकती है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को अगले वर्ष पेश किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स  की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  5. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  7. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »