Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च

फ्रंट में 19 इंच का व्हील मिलता है। रियर में 17 इंच का व्हील दिया गया है।

Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च

Photo Credit: Royal Enfield

Royal Enfield Himalayan 750 की भारत में कीमत 4.89 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है।

ख़ास बातें
  • बाइक में 743cc पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है।
  • इसमें क्रूज कंट्रोल, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है।
  • बाइक का वजन 224 किलोग्राम है।
विज्ञापन

Royal Enfield ने मार्केट में अपनी लेटेस्ट बाइक Himalayan 750 को लॉन्च कर दिया है। बाइक में 743cc पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है। कहा गया है कि यह 7,000rpm पर 55hp की ताकत पैदा करता है। वहीं, 5,000rpm पर 63Nm टॉर्क पैदा करता है। बाइक में 6-स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक के लिए बुकिंग 1 दिसंबर से शुरू होगी। आइए जानते हैं Royal Enfield Himalayan 750 की कीमत और अन्य खास फीचर्स विस्तार से। 

Royal Enfield Himalayan 750 Price in India

Royal Enfield Himalayan 750 की भारत में कीमत 4.89 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। इसमें इसका बेस वेरिएंट आता है। Royal Enfield Himalayan 750 के टॉप वेरिएंट की कीमत 6.29 लाख रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। एलॉय रिम वेरिएंट Aztec Green और Tectonic Black कलर में आता है। इसके ट्यूबलैस क्रॉस स्पोक रिम वेरिएंट को Viking Bronze और Siberia White वेरिएंट्स में पेश किया गया है। टॉप वेरिएंट Antarctic Silver कलर में आता है। 

Royal Enfield Himalayan 750 Features

Royal Enfield Himalayan 750 बाइक में 743cc पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है। कहा गया है कि यह 7,000rpm पर 55hp की ताकत पैदा करता है। वहीं, 5,000rpm पर 63Nm टॉर्क पैदा करता है। बाइक में 6-स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। एलॉय वेरिएंट में CEAT  Crossrad AT Tyres का इस्तेमाल किया गया है। वहीं क्रॉस स्पॉक रिम में Vredestein Centauro XR टायर लगे हैं। इसमें क्रूज कंट्रोल, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है। बाइक में डुअल फ्रंट डिस्क-एडजस्टेबल Showa सस्पेंशन सपोर्ट है। 

फ्रंट में 19 इंच का व्हील मिलता है। रियर में 17 इंच का व्हील दिया गया है। बाइक का वजन 224 किलोग्राम है। इसमें 17.8 लीटर पर 90% फुल होने वाला टैंक दिया गया है। 815mm की सैडल हाइट मिल जाता है। वहीं ग्राउंड क्लियरेंस 205mm बताया गया है। इसमें पांच तरह के राइडिंग मोड दिए गए हैं। जिसमें Road, Road Sport, Rain, Trail और Custom को शामिल किया गया है। 

बाइक में सर्कुलर स्क्रीन लगी है। यह इंच की है। यह एक TFT कंसोल है। इसमें नेविगेशन, म्यूजिक, और टेलीफोन फंक्शन दिया गया है जो कि स्मार्टफोन से कनेक्ट हो सकता है। इसमें दो USB-C पोर्ट दिए गए हैं। Wingman 2.0 के जरिए 4G का सपोर्ट और GPS सपोर्ट मिल जाता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  2. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  3. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  4. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  5. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  6. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  7. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  8. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »