Mahakumbh 2025: गूगल ने पेश किया नया फीचर, Maha Kumbh टाइप करते ही होगी फूलों की बारिश

Mahakumbh 2025: महाकुंभ कल यानी कि 13 जनवरी, 2025 से शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जनवरी 2025 16:46 IST
ख़ास बातें
  • महाकुंभ कल यानी कि 13 जनवरी, 2025 से शुरू हो गया है।
  • गूगल पर Mahakumbh सर्च करने पर स्क्रीन पर फूलों की बारिश होगी।
  • महाकुंभ का आयोजन भारत में प्रयागराज में हो रहा है।

महाकुंभ 26 फरवरी, 2025 तक जारी रहेगा।

Photo Credit: Google

Mahakumbh 2025: महाकुंभ कल यानी कि 13 जनवरी, 2025 से शुरू हो गया है और 26 फरवरी, 2025 तक जारी रहेगा। महाकुंभ के मौके पर Google ने एक नई खूबी पेश की है। जैसे ही कोई व्यक्ति गूगल पर Mahakumbh सर्च करता है तो स्क्रीन में ऊपर की ओर से एनिमेशन के रूप में फूलों की वर्षा होती है। इसे गूगल का छिपा हुआ फीचर कहा जाता है, जिसे कंपनी खास मौके पर पेज पर एक्टिवेट करती है। ये कीवर्ड पर बेस्ड एनिमेशन होते हैं, जिन्हें खास कीवर्ड पर लगाया गया होता है।

अगर आप गूगल ऐप पर जाकर Mahakumbh टाइप करेंगे तो उसके बाद गुलाबी रंगों के गुलाबों की पत्तियों की बारिश होना शुरू हो जाती है। यह एक प्रकार से गूगल का महाकुंभ के मौके पर सेलिब्रेशन है। महाकुंभ का आयोजन भारत में प्रयागराज में हो रहा है जो कि 12 पूर्ण कुंभ के बाद यानी 144 साल बाद आयोजित किया जा रहा है। इसीलिए इस आयोजन को महाकुंभ कहते हैं। यह केवल प्रयागराज में आयोजित किया जाता है। यहां पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का पवित्र संगम होता है।

अगर आप फूलों वाला यह एनिमेशन नहीं चाहते हैं तो आप नीचे नजर आ रहे X आइकन पर क्लिक करके उसे रोक सकते हैं। उसके बाद सेलिब्रेशन आइकन नजर आता है, जिस पर क्लिक करने पर फिर से फूलों की वर्षा शुरू हो जाती है। आखिर में शेयर आइकन है, जिस पर क्लिक करके आप यह किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं। जब आप किसी के साथ इसे शेयर करते हैं तो उन्हें एक लिंक मिलता है। जब दूसरा यूजर्स उस लिंक पर क्लिक करता है तो गूगल Mahakumbh कीवर्ड पर रीडायरेक्ट कर देता है। वहां गूगल गुलाबी रंग के गुलाब की पत्तों की वर्षा करता है। इसके साथ ही गूगल Kumbh Mela के विकिपीडिया पेज ले जाता है, जहां आपको कुंभ से संबंधित अन्य जानकारी मिल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ChatGPT से हिंदी में बेहतर जवाब चाहिए? इसे अपने हिसाब से ऐसे करें पर्सनलाइज
  2. Google Gemini Hacks: AI बोलेगा आपकी 'देसी' भाषा, बस बदलनी होंगी ये चंद सेटिंग्स
  3. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  4. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  2. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  3. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  4. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  5. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  8. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  10. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.