• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • MahaKumbh 2025 : महाकुंभ की राह आसान बनाएगा ‘मेला’ ऐप, Playstore पर आया, जानें प्रमुख खूबियां

MahaKumbh 2025 : महाकुंभ की राह आसान बनाएगा ‘मेला’ ऐप, Playstore पर आया, जानें प्रमुख खूबियां

MahaKumbh 2025 : महाकुंभ 2025 का ऑफ‍िशियल ऐप प्‍ले स्‍टोर पर आ गया है। इसका नाम है- ‘महाकुंभ मेला 2025’।

MahaKumbh 2025 : महाकुंभ की राह आसान बनाएगा ‘मेला’ ऐप, Playstore पर आया, जानें प्रमुख खूबियां

महाकुंभ के ब्लॉग सेक्शन में यूपी टूरिज्म की 'एक्सप्लोर प्रयागराज' को भी जगह मिली है।

ख़ास बातें
  • महाकुंभ 2025 से जुड़ा ऐप लाइव
  • मेला ऐप प्‍लेस्‍टोर पर उपलब्‍ध
  • महाकुंभ से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 12 साल बाद महाकुंभ 2025 लगने वाला है। इंटरनेट पर लोग महाकुंभ 2025 की तारीखों को अलग-अलग की-वर्ड्स के साथ सर्च कर रहे हैं। लेकिन ज्‍यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। महाकुंभ 2025 का ऑफ‍िशियल ऐप प्‍ले स्‍टोर पर आ गया है। इसका नाम है- ‘महाकुंभ मेला 2025'। ऐप पर लोगों को न सिर्फ महाकुंभ के बारे में जानकारियां मिलेंगी, बल्कि महाकुंभ और कुंभ पर लिखी गई किताबों, ब्लॉग्स को भी पढ़ा जा सकेगा। 

मेला प्राधिकरण ने ऐप को लाइव कर दिया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस बार महाकुंभ मेला के लिए पूरे प्रयागराज में तैयारियां हो रही हैं और लोग ज्‍यादा से ज्‍यादा महाकुंभ के बारे में जान पाएं, इसके लिए 'महाकुंभ मेला 2025 ऐप' को लाइव कर दिया गया है।

ऐप में कई सारे सेक्‍शन हैं। ब्लॉग्स का भी सेक्शन है, जिसमें आईआईएम समेत कई बड़े संस्थानों की महाकुंभ को लेकर की गई रिपोर्ट भी शामिल की गई है। महाकुंभ के ब्लॉग सेक्शन में यूपी टूरिज्म की 'एक्सप्लोर प्रयागराज' को भी जगह मिली है। इसके अलावा पेंट माय सिटी, स्वच्छ कुंभ, प्रयागराज स्मार्ट सिटी, स्मार्ट फ्यूचर और द मैग्नीफिसेंस ऑफ कुंभ जैसी स्टडी रिपोर्ट भी इस ऐप में हैं। 
 

Mela App First Look 

गैजेट्स360 हिंदी ने इस ऐप को सरसरी निगाह से देखा। हमें यह थोड़ा शुरुआती फेज में लगा। ऐसा लगता है कि आने वाले टाइम में इसे और अपडेट किया जाएगा। ऐप खोलते ही कुंभ मेला की तारीख सामने आ जाती है। एक टाइमर सेट है, जो बताता है कि कुंभ शुरू होने में कितने दिन बाकी हैं। यह ऐप बताता है कि अगर आप कुंभ में आ रहे हैं तो किन बातों का खयाल रखें। प्रयागराज कैसे पहुंचे, यह FAQ में पढ़ा जा सकता है। ऐप को दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में तैयार किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »