• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अब स्मार्टफोन के ​जरिए स्टार्ट, लॉक व अनलॉक होगी Revolt इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कैसा है यह फीचर

अब स्मार्टफोन के ​जरिए स्टार्ट, लॉक व अनलॉक होगी Revolt इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कैसा है यह फीचर

हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी अब अपनी RV300 बाइक की बिक्री बंद करेगी और इसे नई 'किफायती' RV1 बाइक के साथ रिप्लेस किया जाएगा।

अब स्मार्टफोन के ​जरिए स्टार्ट, लॉक व अनलॉक होगी Revolt इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कैसा है यह फीचर

Revolt RV400 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 90,799 रुपये है

ख़ास बातें
  • Revolt RV बाइक्स में सिंतबर में आएगा नया फीचर
  • मोबाइल फोन से कर सकेंगे इलेक्ट्रिक बाइक को स्टार्ट या स्टॉप
  • लॉक या अनलॉक करने की सुविधा भी देगा खास MyRevolt ऐप
विज्ञापन
भारत में अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेज़ी पकड़ रहा है। इस सेगमेंट में सबसे पहले लोकप्रियता Micromax के को-फाउंडर राहुत शर्मा द्वारा शुरू की गई कंपनी Revolt की इलेक्ट्रिक बाइक्स (Electric bikes) ने हासिल की थी। Revolt RV300 और RV400 को खास युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, क्योंकि ये दमदार पावर और अच्छी रेंज के साथ तो आती ही है। अब रिवोल्ट मोटर्स ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अपनी बाइक को अपग्रेड किया है और इसमें वर्चुअल की (Virtual Key) फीचर जोड़ा है। इसके जरिए ग्राहक अपनी बाइक को ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। चलिए इस मज़ेदार और काम के फीचर के बारे में जानते हैं।

Revolt ने पिछले हफ्ते अपनी इलेक्ट्रिक बाइक्स के लिए खास Virtual Key फीचर रिलीज़ किया। इस फीचर के जरिए यूज़र RV300 और RV400 इलेक्ट्रिक बाइक को ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। फीचर को कंपनी की 'MyRevolt' ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा और इसके जरिए यूज़र अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को मोबाइल फोन से ही लॉक या अनलॉक कर सकेंगे। इतना ही नहीं, इसके जरिए इलेक्ट्रिक बाइक्स को स्विच ऑन या स्विच ऑफ तक किया जा सकेगा।

हालांकि, यूज़र्स के लिए यह फीचर सितंबर 2021 से उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि रिवोल्ट की इलेक्ट्रिक बाइक्स (Electric bikes in India) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हाई क्लाउड-बेस्ड सॉफ्टवेयर सिस्टम से लैस हैं। यूं तो यह नया Virtual Key सिस्टम नई बाइक्स में पहले से आएगा, लेकिन अच्छी बात यह है कि RV400 के मौजूदा ग्राहक भी इसे इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें फीचर के रिलीज़ होने के बाद अपने सिस्टम को अपडेट करना होगा।

हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी अब अपनी RV300 बाइक की बिक्री बंद करेगी और इसे नई 'किफायती' RV1 बाइक के साथ रिप्लेस किया जाएगा। हालांकि, RV400 की बिक्री चालू रहेगी। केंद्र सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए FAME-II पॉलिसी में सब्सिडी को बढ़ाया गया था। इसके चलते Revolt RV 400 की दिल्ली में कीमत अब 28 हजार रुपये कम हो गई है। ग्राहक इसे 90,799 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) में खरीद सकते हैं। वहीं, अहमदाबाद में अब इसकी कीमत 87,000 रुपये हो गई है।

Revolt RV400 में 72V, 3.24KWh लिथियम-आयन बैटरी मिलती है और इस इलेक्ट्रिक बाइक को पावर देने के लिए इसमें 3KW इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल हुआ है। इसमें 240mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क के साथ डुअल डिस्क सेटअप मिलता है। इसमें CBS के साथ-साथ RBS भी दिया गया है। इसमें ECO, Normal और Sport नाम से तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं, इन मोड्स में यह इलेक्ट्रिक बाइक क्रमशः 45kmph, 65kmph और 85kmph (किलोमीटर प्रतिघंटा) की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। इन मोड्स में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Electric Motorcycle) की रेंज क्रमशः 180Km, 110Km और 80Km (किलोमीटर) निकलती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम, माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे
  3. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  4. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  6. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  8. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
  9. Lava Virat V1 5G, Virat V1 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर मिल रहे दोनों स्मार्टफोन
  10. PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »