Jio ने सैटेलाइट बेस्ड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस के लिए SES से मिलाया हाथ, मिलेगी 100Gbps की स्पीड

दोनों कंपनियां मिलकर Jio Space Technology Limited नाम का एक जॉइंट वेंचर चलाएंगे, जिसमें Jio Platforms (JPL) और SES के पास क्रमशः 51 प्रतिशत और 49 प्रतिशत इक्विटी की हिस्सेदारी होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 फरवरी 2022 21:08 IST
ख़ास बातें
  • दोनों कंपनियों ने बनाया Jio Space Technology Limited नाम का जॉइंट वेंचर
  • एसईएस की तरफ से 100 Gbps क्षमता तक की उपलब्धता मिलेगी
  • इसके जरिए Jio दूरस्थ शहरों और गांवों को इंटरनेट से जोड़ने की तैयारी में

Jio और SES ने मिलकर Jio Space Technology Limited जॉइंट वेंचर बनाया है

Elon Musk की सैटेलाइट-बेस्ड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस Starlink के बाद, अब Reliance Jio भी इस स्पेस में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। समाचार एजेंसी के अनुसार, कंपनी भारतीय टेलीकॉम दिग्गज ने इसके लिए लक्जमबर्ग स्थित SES के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनी ने एक संयुक्त बयान के जरिए इस साझेदारी की घोषणा की है।

PTI के अनुसार, दोनों कंपनियां मिलकर Jio Space Technology Limited नाम का एक जॉइंट वेंचर चलाएंगे, जिसमें Jio Platforms (JPL) और SES के पास क्रमशः 51 प्रतिशत और 49 प्रतिशत इक्विटी की हिस्सेदारी होगी। जियो स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड मल्टी-ऑर्बिट स्पेस नेटवर्क का उपयोग करेगा, जो जियोस्टेशनरी (GEO), और मीडियम अर्थ ऑर्बिट (MEO) सैटेलाइट ग्रुप के कॉम्बिनेशन से बना है। ये कॉम्बिनेशन भारत और पड़ोसी क्षेत्रों तक बिजनेस, मोबाइल बैकहॉल और रिटेल ग्राहकों को मल्टी-गीगाबिट लिंक और क्षमता प्रदान करने में सक्षम है।

बयान में कहा गया है कि "यह जॉइंट वेंचर भारत में एसईएस के सैटेलाइट डेटा और कनेक्टिविटी सर्विस प्रदान करने के लिए काम करेगा। हालांकि, कुछ अंतरराष्ट्रीय एरोनॉटिकल और मैरिटाइम ग्राहकों को छोड़कर, जिन्हें एसईएस द्वारा सेवा दी जा सकती है। इसमें एसईएस की तरफ से 100 जीबीपीएस क्षमता तक की उपलब्धता होगी और मार्केट को बढ़ाने के लिए भारत में जियो की मजबूत स्थिति और सेल्स लाभदायक साबित होगी।"

Jio के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा, "जबकि हम अपने फाइबर-आधारित कनेक्टिविटी और एफटीटीएच बिजनेस का विस्तार करना जारी रखेंगे और 5जी में निवेश करेंगे, एसईएस के साथ यह नया जॉइंट वेंचर मल्टीगीगाबिट ब्रॉडबैंड के विकास को और तेज करेगा।" उन्होंने आगे कहा कि "सैटेलाइट कम्युनिकेसन सर्विस द्वारा प्रदान की जाने वाली एक्स्ट्रा कवरेज और क्षमता के साथ, Jio दूरस्थ शहरों और गांवों, बिजनेस, सरकारी प्रतिष्ठानों और उपभोक्ताओं को नए डिजिटल इंडिया से जोड़ने में सक्षम होगा।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.