Jio 5G नेटवर्क की शुरू हुई तैयारी, कंपनी का है यह प्लान

क्वालकॉम के 5जी समिट के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए, रिलायंस जियो इन्फोकॉम के अध्यक्ष मैथ्यू ओमेन ने कहा कि Jio ने पूरी तरह से स्वदेशी 5जी रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) प्रोडक्ट विकसित किया है।

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2020 10:32 IST
ख़ास बातें
  • Jio 5G नेटवर्क को लेकर जियो ने कमर कसी
  • 5जी नेटवर्क के साथ कंपनी लॉन्च कर सकती है किफायती 5जी स्मार्टफोन भी
  • भारत में जल्द तेज़ी से टेस्टिंग होगी शुरू

Reliance Jio 5G नेटवर्क को लॉन्च करने के साथ किफायती 5जी स्मार्टफोन भी पेश कर सकती है

Reliance Jio ने अपने 5G प्लान की जानकारी साझा की है, जो क्वालकॉम द्वारा सपोर्टेड होगा। इसका खुलासा कंपनी के अध्यक्ष ने क्वालकॉम 5जी शिखर सम्मेलन में किया। जियो ने 2016 में भारत में 4जी-ऑनली नेटवर्क के रूप में शुरुआत की थी और अब कंपनी 5G नेटवर्क पर एंट्री मार रही है। इतना ही नहीं, इसके लिए कंपनी द्वारा एक 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद भी है, जो मुकेश अंबानी के 2G-mukt-Bharat (2जी मुक्त भारत) के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगा। जियो, जिसने खुद को भारत की टॉप दूरसंचार कंपनियों में से एक के रूप में स्थापित किया, हाल ही में 40 करोड़ ग्राहकों को पार करने वाली पहली प्रोवाइडर भी बन गई है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने Facebook और Google जैसी कंपनियों से भारी मात्रा में फंड भी प्राप्त किया है और अब, जब 5G लॉन्च होगा, तो हम काफी अच्छे विकास की उम्मीद कर सकते हैं।

क्वालकॉम के 5जी समिट के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए, रिलायंस जियो इन्फोकॉम के अध्यक्ष मैथ्यू ओमेन ने कहा कि Jio ने पूरी तरह से स्वदेशी 5जी रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) प्रोडक्ट विकसित किया है। क्वालकॉम ने यह भी कहा कि स्नैपड्रैगन जियो और विभिन्न अन्य टेलीकॉम प्रोवाइडर्स के साथ ओपनरैन 5जी को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

कंपनी ने आगे बताया कि क्वालकॉम 5जी आरएएन प्लेटफॉर्म बड़े एमआईएमओ वाले मैक्रो बेस स्टेशन्स से लेकर छोटे सेल्स तक व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर रेंज  के लिए सपोर्ट प्रदान करता है और इसमें सब-6 गीगाहर्ट्ज़ और एमएमवेव स्पेक्ट्रम पर सभी प्रमुख फ्रीक्वेंसी बैंड के लिए सपोर्ट शामिल है।

इस साल जुलाई में हुई आरआईएल एजीएम में कंपनी ने कई घोषणाएं की, जिसमें Google के साथ साझेदारी में किफायती 4G और 5G स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित करना शामिल है और साथ ही एक मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट भी, जिसमें होलोग्राफिक वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस साझेदारी के तहत 5,000 रुपये ($ 68) के अंदर एक स्मार्टफोन बनाने की अफवाहें भी चल रही है।
Advertisement

फिलहाल हम नहीं जानते कि 5G स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा, लेकिन विश्लेषकों के अनुमानों से लगता है कि हम दिसंबर में इसकी उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

हालांकि, फिलहाल देश में 5G नेटवर्क लॉन्च नहीं किया गया है, क्योंकि सरकार को अभी भी 5G टेस्टिंग के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करना है। Zee Business की एक हालिया रिपोर्ट से पता चला था कि गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस साल ट्रायल नहीं हो सकते हैं, जो रिलायंस जियो की योजनाओं के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio 5G, Reliance Jio 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.