Blinkit से Sony PS5 कर डाला ऑर्डर, फ्री मिली हींग गोली, पोस्ट हुई वायरल

एक Reddit यूजर ने Blinkit से PlayStation 5 Slim ऑर्डर किया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2024 17:54 IST
ख़ास बातें
  • एक Reddit यूजर ने Blinkit से PlayStation 5 Slim ऑर्डर किया।
  • Blinkit से PlayStation 5 Slim खरीदने पर हींग गोली फ्री मिली।
  • Blinkit से PlayStation 5 Slim को पीनट बटर के साथ ऑर्डर किया गया था।

यूजर ने Blinkit से पीनट बटर के साथ PlayStation 5 Slim ऑर्डर किया।

Photo Credit: Reddit

एक Reddit यूजर ने Blinkit से PlayStation 5 Slim ऑर्डर किया, जिसके साथ फ्री गिफ्ट के तौर पर हिंग गोली मिली, यह पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। ओरिजनल पोस्ट करने वाले यूजर ने पीनट बटर के साथ PS5 के डिजिटल एडिशन का ऑर्डर दिया था जिसके साथ उसे यह अनोखा गिफ्ट मिला। यूजर ने r/ps5India सबरेडिट पर पोस्ट का कैप्शन देते हुए PS5 के बॉक्स की फोटो और साथ ही उसका बिल शेयर किया, जिसके साथ उसे फ्री हिंग गोली मिली थी, कैप्शन में लिखा था कि "खास बात यह है कि Blinkit से इसे पीनट बटर के साथ खरीदा गया था।"

जैसे ही पोस्ट वायरल हुई,अन्य यूजर्स ने अनोखे गिफ्ट और उस मामले पर जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त की। एक यूजर ने कहा कि "फ्री हिंग गोली काफी अजीबन है भाई," जबकि दूसरे ने कहा कि "यह इंटरनेट पर PS5 खरीदने की सबसे मजेदार पोस्ट है।" एक अन्य यूजर ने कमेंट में "यह वह व्यक्ति है जिसने पीनट बटर की फ्री डिलीवरी पाने के लिए PS5 का ऑर्डर किया।" कुछ यूजर्स ने पोस्ट करने वाले यूजर से मजाक में यह भी सवाल किया कि उसने अपने परिवार को ग्रॉसरी की खरीदारी की लिस्ट के बारे में कैसे समझाया। 

बीते महीने यूएई के रहने वाले यूजर ने अपने PS5 को सिर्फ 23 मिनट में पाने का दावा किया था, जिसके बाद देश के कई शहरों में गेमिंग डिवाइस की 10 मिनट से कम समय में डिलीवरी करने वाले भारतीय यूजर्स की पोस्ट आने लगीं। एक भारतीय यूजर ने सिर्फ 8 मिनट में PS5 की डिलीवरी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए हुए लिखा कि "अब इन्हें कौन बताएगा"

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में अप्रैल में Sony ने भारत में PS5 बेचने के लिए Zomato के स्वामित्व वाले क्विक कॉमर्स फ्लेटफॉर्म Blinkit के साथ साझेदारी की थी। Blinkit के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया के जरिए इस कदम की घोषणा की थी, जिसमें कहा गया कि दिल्ली एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु में ग्राहक Sony PS5 Slim एडिशन और ड्यूल सेंस कंट्रोलर 10 मिनट में पा सकते हैं।


Sony PlayStation 5 Slim  Price


कीमत की बात करें तो वर्तमान में Sony PlayStation 5 Slim की कीमत 47,490 रुपये है, जबकि PlayStation 5 Slim डिजिटल एडिशन की कीमत 37,490 रुपये है। हालांकि, देश में टेलीकॉम स्पेक्ट्रम के चलते भारत में गेमर्स को PS5 Pro के लिए इंतजार करना पड़ेगा। गेमिंग कंसोल का नया एडिशन वाईफाई 7 का सपोर्ट करता है जो 6Ghz स्पेक्ट्रम बैंड का इस्तेमाल करता है जिसका भारत में अभी अलॉटमेंट नहीं हुआ है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  3. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  4. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  7. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  8. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  9. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  10. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.