Realme स्मार्टफोन के बाद अब भारत में लाएगी इलेक्ट्रिक स्कूटर!

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है Realme कंपनी ने “Vehicles, apparatus for locomotion by land, air or water” के तहत अपना ट्रेडमार्क दर्ज कराया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2021 17:48 IST
ख़ास बातें
  • तेज़ी से बढ़ता जा रहा है इलेक्ट्रिक व्हिकल का क्रेज
  • Xiaomi, Oppo और Huawei भी कर सकते हैं ऑटो-मोबाइल सेगमेंट में दस्तक
  • कंपनी दायर कराया है व्हिकल ट्रेडमार्क
Realme कंपनी स्मार्टफोन के बाद अब जल्द ही इलेक्ट्रिक व्हिकल सेगमेंट में एंट्री मारने की योजना बना रही है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी ने व्हिकल सेगमेंट में एंट्री करने के लिए ट्रेडमार्क दर्ज कराया है। फिलहाल, कंपनी ने इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बता दें, पिछले कुछ समय से भारत समेत देश-विदेश में इलेक्ट्रिक व्हिकल का क्रेज बढ़ता जा रहा है, भारत में भी कई इलेक्ट्रिक कार व स्कूटर दस्तक दे चुके हैं। इलेक्ट्रिक व्हिकल की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भी कथित रूप से इस मैदान में उतरने का मन बना लिया है।

Rushlane की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है Realme कंपनी ने “Vehicles, apparatus for locomotion by land, air or water” के तहत अपना ट्रेडमार्क दर्ज कराया है। खास बात यह है कि यह ट्रेडमार्क पेरेंट कंपनी Realme Mobile Telecommunications (Shenzhen) Co Ltd द्वारा दर्ज किया गया है।

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि किसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के ऑटोमोबाइल सेगमेंट में उतरने की खबर आई हो। इससे पहले Apple, Xiaomi, Oppo और यहां तक कि Huawei ब्रांड तक को लेकर खबर आई थी कि यह ऑटोमोबाइल मार्केट में जल्द उतरेंगे।

रिपोर्ट में अंदाजा लगाया गया है कि कंपनी इलेक्ट्रिक व्हिकल के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च कर सकती है।

फिलहाल, कंपनी ने इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, तो ऐसे में इस खबर को अफवाह मात्र भी माना जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Electric Vehicle

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  2. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  3. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  4. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  5. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  6. Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  9. भारत के सबसे बड़े परमाणु प्लांट से जुड़ा डेटा लीक? हजारों डॉक्यूमेंट्स पहुंचे डार्क वेब पर!
  10. ₹3,400 सस्ता मिल रहा तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन, ये है पूरी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.