GoBoult ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन GoBoult Tenet Pro को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: GoBoult
GoBoult Tenet Pro में 13 मिमी ड्राइवर हैं।
GoBoult ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन GoBoult Tenet Pro को लॉन्च कर दिया है। Tenet Pro में साल लॉन्च हुए मॉडल जैसा डिजाइन होने के साथ कई हार्डवेयर अपग्रेड हुए हैं। इन ईयरबड्स में 13 मिमी डायनामिक ड्राइवर और 32dB एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन की सुविधा मिलती है। इन ईयरबड्स की बैटरी सिंगल चार्ज में कुल 75 घंटे तक चल सकती है। ये ईयरबड्स ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी, क्वाड माइक्रोफोन एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन और फास्ट चार्जिंग से भी लैंस हैं। आइए GoBoult Tenet Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।
GoBoult Tenet Pro की कीमत 1,699 रुपये है। लिमिटेड-पीरियड लॉन्च ऑफर के तहत इन ईयरबड्स को 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये ईयरबड्स क्रिमसन रेड, फ्रॉस्ट व्हाइट और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। ये ईयरबड्स बिक्री के लिए GoBoult की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स में 13 मिमी डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं। यह AAC और SBC ऑडियो कोडेक का सपोर्ट करते हैं। इनमें 32dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन की सुविधा मिलती है। यहर कॉल के दौरान आस-पास के नॉयज को कम करने के लिए 4 माइक्रोफोन का उपोयग किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 और ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी की सुविधा शामिल है। ये ईयरफोन एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के साथ कंपेटिबल हैं। अन्य फीचर्स में 45ms लो लेटेंसी वाला कॉम्बैट गेमिंग मोड, AI वॉयस एसिस्टेंट सपोर्ट और गोबोल्ट AmpApp शामिल हैं, जो कस्टम ईक्यू, प्रीसेट साउंड मोड और अन्य कंट्रोल की सुविधा देते हैं।
कंपनी दावा करती है कि Tenet Pro की बैटरी चार्जिंग केस के साथ कुल 75 घंटे तक चल सकती है। वहीं ईयरबड्स यूएसबी टाइप सी पोर्ट के जरिए फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं। हालांकि कंपनी ने बैटरी कैपेसिटी या चार्जिंग स्पीड के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। Tenet Pro का डिजाइन GoBoult Tenet जैसा ही है। इसमें कंपनी का ऑर्बिट कैप्सूल डिजाइन, फ्रॉस्टव्यू शेल, प्रिज्म कट पावर वॉल्ट और एएनसी इनसिग्निया शामिल हैं। GoBoult का कहना है कि ईयरबड्स में भारतीय यूजर्स के हिसाब से बनाया गया LiDAR-मैप्ड एर्गोनॉमिक डिजाइन है। इनमें बेहतर फिट के लिए इसमें वैक्यूम लॉक ईयरशेल, अंडाकार ईयर टिप्स और कैप्सूल शेप का स्टेम दिया गया है। ईयरबड्स में पानी की छींटों से बचाव के लिए IPX5 रेटिंग भी मिलती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स