Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू

JC Sleepods वायरलैस ईयरबड्स की कीमत 1999 रुपये है।

Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू

Photo Credit: Amazon

Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स मार्केट में लॉन्च किए गए हैं।

ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में 2.01 इंच का HD टच डिस्प्ले मिलता है।
  • ईयरबड्स में 30 घंटे की बैटरी मिलती है।
  • चार्जिंग के लिए इनमें USB-C पोर्ट दिया गया है।
विज्ञापन

JUST CORSECA की ओर से मार्केट में नई स्मार्टवॉच और नए ईयरबड्स को लॉन्च किया गया है। कम दाम में कंपनी ने आकर्षक फीचर्स से इन्हें नवाजा है। स्मार्टवॉच में 2.01 इंच का HD टच डिस्प्ले मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर मौजूद है। स्मार्टवॉच में हेल्थ फीचर्स का भी समावेश है। यह कई तरह के स्पोर्ट्स मोड और एक्टिविटी ट्रैकिंग को सपोर्ट करती है। इसी तरह नए JC Sleepods वायरलैस ब्लूटूथ ईयरबड्स कंपनी ने 10mm डाइनेमिक ड्राइवर्स के साथ पेश किए हैं। इनमें नॉइज कंट्रोल, टच कंट्रोल, और वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

JC SkySport Smartwatch, Sleepods Earbuds Price

JC SkySport स्मार्टवॉच की कीमत 1499 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह Amazon, Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगी। 

JC Sleepods वायरलैस ईयरबड्स की कीमत 1999 रुपये है। ईयरबड्स कंपनी की अधिकृत वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart से भी खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स को ओरेंज, ब्लैक और सिल्वर कलर में पेश किया गया है। 

JC SkySport Smartwatch Specifications

JC SkySport स्मार्टवॉच में 2.01 इंच का HD टच डिस्प्ले मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर मौजूद है। स्मार्टवॉच में हेल्थ फीचर्स का भी समावेश है। यह कई तरह के स्पोर्ट्स मोड और एक्टिविटी ट्रैकिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन फ्लैश लाइट मिलती है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने स्मार्ट नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट, फाइंड माय फोन जैसे फीचर्स भी दिए हैं। स्मार्टवॉच को कंपनी ने वाटर रसिस्टेंट बनाया है। इसी के साथ यह नमीरोधी क्षमता से भी लैस की गई है। 

JC Sleepods Earbuds Specifications

JC SLEEPODS ईयरबड्स कंपनी के लेटेस्ट ईयरबड्स हैं जो स्लीप-फिट इन-ईयर डिजाइन में आते हैं। इनमें 10mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। ईयरबड्स में एडवांस्ड नॉइज आइसोलेशन फीचर मिलता है। ये स्मार्ट टच कंट्रोल के साथ आते हैं। इसी के साथ इनमें म्यूजिक प्लेबैक, कॉल और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट भी दिया गया है। ईयरबड्स में 30 घंटे की बैटरी मिलती है। चार्जिंग के लिए इनमें USB-C पोर्ट दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »