हैकर्स ने चुराए 12.48 करोड़, RBI ने बैंक पर लगाया 65 लाख रुपये का जुर्माना

छह साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनमें से दो नाइजीरियाई नागरिक बताए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जुलाई 2023 19:23 IST
ख़ास बातें
  • AP Mahesh Co-operative Urban Bank Ltd पर लगा 65 लाख का जुर्माना
  • हैकर्स ने बैंक के सिस्टम में सेंध लगाई थी और 12.48 करोड़ रुपये उड़ाए थे
  • एक जांच में बैंक की ओर से बड़ी "खामियों" का खुलासा हुआ था
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों के लिए साइबर सुरक्षा ढांचे का अनुपालन न करने के लिए एपी महेश सहकारी शहरी बैंक (AP Mahesh Co-operative Urban Bank Ltd) पर 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बता दें कि हाल ही में हैकर्स ने बैंक के सिस्टम में सेंध लगाई थी और 12.48 करोड़ रुपये उड़ा लिए, जिसके बाद RBI ने बैंक का साइबर ऑडिट किया और साथ ही हैदराबाद पुलिस ने भी इस घटना की जांच की। संयुक्त जांच के बाद बैंक की महत्वपूर्ण "खामियों" का खुलासा हुआ और रिजर्व बैंक द्वारा जुर्माना लगाए जाने का फैसला लिया गया।

TOI के अनुसार, RBI ने AP Mahesh Co-operative Urban Bank पर 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जैसे कि हमने बताया, जुर्माने का कारण बैंक द्वारा रिजर्व बैंक के साइबर नियमों में ढील बरतना था, जिसके चलते हैकर्स ने बैंक के सिस्टम में सेंध लगाकर 12.48 करोड़ रुपये की चोरी की। हैकिंग और साइबर चोरी 24 जनवरी, 2022 को की गई थी, जिसके बाद बैंक ने खुद इसकी सूचना पुलिस और रिजर्व बैंक को दी। 

रिपोर्ट आगे बताती है कि पुलिस जांच में पता चला कि हैकर्स ने बैंक के कर्मचारियों को एक के बाद एक कई फिशिंग ईमेल भेजे। मैलवेयर वाले इन ईमेल को जब कर्मचारियों द्वारा खोला गया, तो इससे हैकर्स को बैंक के सिस्टम का एक्सेस मिल गया।

हालांकि, छह साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनमें से दो नाइजीरियाई नागरिक बताए गए हैं।
Advertisement

पुलिस जांच में साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन को लागू करने में बैंक की कथित लापरवाही निकलकर सामने आई। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने बाद में इन खामियों की जानकारी आरबीआई गवर्नर को पत्र के जरिए दी और साथ ही उनके द्वारा बैंक के परिचालन लाइसेंस को निलंबित करने का भी अनुरोध किया गया।
Advertisement

पुलिस के अनुसार, बैंक के पास आवश्यक साइबर सिक्योरिटी स्ट्रक्चर नहीं था, जिसमें आरबीआई दिशानिर्देशों के अनुसार, एंटी-फिशिंग एप्लिकेशन, घुसपैठ की रोकथाम और पहचान सिस्टम, रियल-टाइम डिफेंस एंड मैनेजमेंट सिस्टम जैसे सुरक्षा उपाय शामिल थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hacking, Bank, Hackers, RBI, AP Mahesh Bank
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.