आखिर दुनिया में क्यों खत्म हो रही हैं रैम चिप, महंगे होंगे स्मार्टफोन और कंप्यूटर!

स्मार्टफोन की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है, जिसे पूरा करने के लिए कंपनियां भी तेजी से डिवाइसेज ला रही हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2025 15:16 IST
ख़ास बातें
  • ग्लोबल बाजार में रैम की कमी होती जा रही है।
  • डायनेमिक रैंडम एक्सेस मेमोरी (DRAM) की बाजार में काफी कमी हो गई है।
  • 1 साल के अंदर ही रैम की कीमतें तीन गुना मंहगी हो गई हैं।

चिप्स का इस्तेमाल AI के लिए काफी हो रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Alexandre Debiève

स्मार्टफोन की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है, जिसे पूरा करने के लिए कंपनियां भी तेजी से डिवाइसेज ला रही हैं। मगर अब ग्लोबल बाजार में रैम की कमी होती जा रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्मार्टफोन मेमोरी चिप्स और पीसी मेमोरी चिप्स खासतौर पर डायनेमिक रैंडम एक्सेस मेमोरी (DRAM) की बाजार में काफी कमी हो गई है, जिसके चलते कीमतों में भी बढ़ोतरी हो रही है। बताया जा रहा है कि 1 साल के अंदर ही रैम की कीमतें तीन गुना मंहगी हो गई हैं। वहीं कुछ कंप्यूटर स्टोर ने कीमत वाले टैग लगाना तक बंद कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर मेमोरी चिप्स में कमी क्यों आ रही है।

रैम की कमी से कीमत हुई ज्यादा

ब्लूस्काई यूजर्स स्टीव लिन (@stevelin.bsky.social) ने कैलिफोर्निया के सेंटा क्लारा बेस्ड सेंट्रल कंप्यूटर्स आउटलेट की एक फोटो शेयर की थी। वहां पर स्टोर ने ग्लोबल स्तर पर कमी के चलते रैम और अन्य कंपोनेंट के दामों में हाल ही में 20 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते स्टोर ने कीमत टैग को लगाना बंद कर दिया है।  ग्लोबल स्तर पर यह स्थिति सामने आ रही है जो कि कई क्षेत्रों में स्टोरेज के चलते अलग-अलग हो सकती है।

पीसीवर्ल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेस्ट बाय पर दो 64GB DDR5 DIMM का एक सेट $900 (लगभग 80,400 रुपये) में मिल रहा है, जबकि 18 महीने पहले इसकी कीमत $155 (लगभग 13,900 रुपये) थी। टॉम्स हार्डवेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी के चलते Valve ने हाल ही में लॉन्च किए Steam Machine की कीमत का खुलासा नहीं किया है।  इसके अलावा Nvidia और AMD भी कमी के चलते GPU की कीमतों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का प्लान बना रहे हैं। 

रैम क्यों हो रहीं महंगी
एपिक के सीईओ टिम स्वेनी ने X पर एक पोस्ट में बताया कि “हाई एंड गेमिंग के लिए रैम की कीमतों में बढ़ोतरी लंबे समय तक बनी रहेगी। फैक्ट्री एडवांस DRAM कैपेसिटी को AI की जरूरतों के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं डेटा सेंटर कंज्यूमर डिवाइस बनाने वालों से ज्यादा कीमतें दे रहे हैं।”

Advertisement

AI है वजह
चिप्स की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी की वजह AI बताई जा रही है। Google, OpenAI, Anthropic, Microsoft और अन्य टेक कंपनियां अपने चैटबॉट और कई प्रोडक्टिविटी टूल के लिए कंप्यूटिंग या प्रोसेसिंग पावर की जरूरत को पूरा करने के लिए नए डेटा सेंटर बना रहे हैं, जिससे चिप्स की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। अब AI इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार तेजी से बढ़ने वाला है। ऐसे में चिप्स की कीमतों में कब सुधार होगा या नहीं यह कहना बहुत मुश्किल लग रहा है। हालांकि, चिप्स का प्रोडक्शन बढ़ने पर यह प्रभाव कम हो सकता है। हालांकि, आने वाले कुछ समय में स्मार्टफोन, लैपटॉप, पीसी और गेमिंग कंसोल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: RAM, DRAM, Memory Chip, Smartphone, Laptop, PC, Tech News

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.