250 से 500 cc तक इस चाइनीज कंपनी ने भारत में लॉन्च की 4 मोटरसाइकिल, 10 हजार में करे बुक

QJ SRV 300 एक क्रूजर बाइक है, जो 296 cc, लिक्विड-कूल्ड, वी-ट्विन इंजन से लैस है। कंपनी का कहना है कि SRV 300 भारत की एकमात्र बाइक है, जो 300 cc V-Twin इंजन के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 17:27 IST
ख़ास बातें
  • QJ SRC 250 की भारत में कीमत कीमत 1.99 लाख रुपये है
  • SRC 500 को 2.69 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है
  • SRV 300 क्रूजर स्टाइल बाइक की कीमत 3.49 लाख रुपये रखी गई है

QJ मोटरसाइकिल्स की शुरुआती कीमत 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

चाइनीज वाहन निर्माता कंपनी QJ Motor ने पिछले महीने भारतीय बाजार में एंट्री ली और अब अपनी चार मोटरसाइकिल पेश की। QJ SRC 250, SRC 500, SRV 300 और SRK 400 नाम से लॉन्च हुई ये बाइक 250 cc से 500 cc तक के इंजन से लैस आती हैं। कंपनी ने इन्हें गोवा में चल रहे इंडिया बाइक वीक 2022 (India Bike Week 2022) में प्रदर्शित किए गए हैं। SRC 250 और SRC 500 दोनों रेट्रो-स्टाइल क्लासिक मोटरसाइकिल हैं, जबकि अन्य स्पोर्टी लुक देती हैं।

कीमत की बात करें, तो QJ SRC 250 की भारत में कीमत कीमत 1.99 लाख रुपये है, जबकि SRC 500 को 2.69 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, SRV 300 क्रूजर स्टाइल बाइक है, जिसकी कीमत 3.49 लाख रुपये रखी गई है। अंत में सबसे प्रीमियम SRK 400 आती है, जिसकी कीमत 3.59 लाख रुपये रखी गई है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम है। इन सभी मोटरसाइकिल्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 10,000 रुपये में बुक किया जा सकता है।
Advertisement

QJ SRC 250 और SRC 500 दोनों रेट्रो-स्टाइल क्लासिक मोटरसाइकिल हैं, जिनमें सबसे बड़ा अंतर इंजन का है। जहां एक ओर एसआरसी 250 में पैरेलल-ट्विन, ऑयल-कूल्ड 249 cc इंजन मिलता है, जो 17.4 PS की मैक्सिमम पावर और 17 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, जबकि एसआरसी 500 में 480 cc सिंगल-सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन मिलता है, जो 25.5 PS की मैक्सिमम पावर और 36 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

वहीं, SRK 400 बाइक की बात करें, तो यह 400 cc नेकेड स्ट्रीटफाइटर है, जो स्पोर्टी दिखती है और प्रीमियम भी है। इसमें मौजूद पैरेलल-ट्विन इंजन 40.9 PS की मैक्सिमम पावर औप 37 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
Advertisement

QJ SRV 300 एक क्रूजर बाइक है, जो 296 cc, लिक्विड-कूल्ड, वी-ट्विन इंजन से लैस है। यह इंजन 30.3 PS की मैक्सिमम पावर और 26 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। कंपनी का कहना है कि SRV 300 भारत की एकमात्र बाइक है, जो 300 cc V-Twin इंजन के साथ आती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , QJ Motor
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.