पुणे के युवक ने 50 हज़ार फोटो को लेकर बनाई चादं की अद्भुत तस्वीर!

इस युवक ने इसके लिए 50,000 इमेज का प्रयोग किया है। इन तस्वीरों को मिलाकर उसने एक बहुत ही विलक्षण तस्वीर बनाई

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 मई 2021 11:54 IST
ख़ास बातें
  • पुणे के युवक ने 186 जीबी की 50000 फोटो को मिलाकर बनाई चांद की तस्वीर
  • प्रथमेश जाजू नाम के 16 वर्षीय युवक ने बनाई है तस्वीर
  • 50 मेगापिक्सल साइज की बनकर तैयार हुई थी तस्वीर

तस्वीर के रचनाकार 16 साल के प्रथमेश जाजू स्वयं को खगोल फोटोग्राफर बताते हैं

पुणे (महाराष्ट्र) के एक 16 वर्षीय किशोर ने चांद की सबसे खूबसूरत और विस्तृत तस्वीरें बनाई हैं। इस युवक ने इसके लिए 50,000 इमेज का प्रयोग किया है। इन तस्वीरों को मिलाकर उसने एक बहुत ही विलक्षण तस्वीर बनाई। प्रथमेश जाजू खुद को नौसिखिया खगोलशास्त्री और खगोल फोटोग्राफर बताते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक भारी संख्या में इमेज को प्रोसेसर किया जिनका साइज लगभग 186जीबी का था। प्रथमेश का कहना है कि इतने बडे़ पैमाने पर इमेज को प्रोसेस करने में उनके लैपटॉप की जैसे जान निकल गई। जब उन्होंने इसे पूरा किया तो वह इमेज 50 मेगापिक्सल की बनकर तैयार हुई। मोबाइल पर देख पाने के लिए उन्होंने इसे निचले पैमाने पर कर दिया। कम्पोजिटिंग तकनीक का इस्तेमाल फोटोग्राफी में अक्सर किया जाता है। इसमें अलग अलग विजुअल सोर्स से इमेज को इकट्ठा करके लगाया जाता है और ऐसा प्रभाव पैदा किया जाता है कि वे सभी इमेज एक ही दृश्य का भाग जैसी लगने लगती हैं।

जाजू ने इसे 'एचडीआर लास्ट क्वार्टर मिनरल मून' का नाम दिया है। चांद की भूरी और नीली-स्लेटी टोन चांद की सतह पर अलग अलग तरह के मिनरल कम्पोजीशन को दर्शाती हैं। लूनर क्रेटर अत्यधिक हाइ रिजोल्यूशन इमेज में साफ साफ देखे जा सकते हैं।
 

इंस्टाग्राम की पोस्ट में जाजू ने कहा, "मैंने 1500mm और 300mm की फोकल लेन्थ पर 1.2 मेगापिक्सल ZWO ASI120MC-S (खगोल कैमरा) से 38 पैनल को कैप्चर किया जिससे कि यह इमेज लगभग 50 मेगापिक्सल बड़ी हो गई।"
उन्होंने सेलेस्ट्रॉन 5 कैसेग्रेन ऑप्टिकल ट्यूब असेम्बली (यह टेलीस्कोप में प्रयोग की जाती है जहां पर ट्राइपोड के ऊपर ऑप्टिक्स को सेट किया जाता है) का भी प्रयोग किया।
Advertisement

जाजू ने इस पोस्ट को अपने रेडिट अकाउंट पर भी पोस्ट किया है।
अनेकों यूजर्स ने जाजू के इस प्रयास की सराहना की।
Advertisement
पूजा टोलिया, जो स्वयं को तारादर्शी बताती हैं और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर चांद की तस्वीरें भरी पड़ी हैं, ने कहा, "यह बहुत ही स्मूद मिश्रण है। शानदार!"

एक व्यक्ति, जो रेडिट पर "birds.bees.trees.things” के नाम से अकाउंट चलाते हैं, ने लिखा, "अभी तुम्हें रेडिट पर देखा है, तुम्हारी फोटो वाकई अतुल्य हैं।" इस व्यक्ति के रेडिट अकाउंट पर पंछियों की बहुत सी खूबसूरत तस्वीरें हैं।
Advertisement

चांद का आखिरी चौथाई हिस्सा पूर्णिमा के एक सप्ताह के बाद दिखाई देता है। यह आधा सूर्य की रोशनी से चमकता है जबकि आधा अपनी ही छाया में छुप जाता है। पृथ्वी से देखने पर हम चांद को आधा चमकता हुआ देख पाते हैं। इसे थर्ड क्वार्टर मून भी कहा जाता है जो कि रात्रि के मध्य में उदय होता है। यह भोर के समय सबसे ऊंचाई पर दिखता है और दोपहर में अस्त हो जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moon Picture, pune boy moon image

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.