Portronics ने लॉन्‍च किया ‘3 इन 1 वायरलेस चार्जर’, फोन, घड़ी, ईयरफोन एकसाथ चार्ज होंगे! जानें प्राइस

Portronics Bella 3 in 1 Qi wireless charger : इस चार्जर को Flipkart और Amazon के अलावा ऑफलाइन स्‍टोर्स से लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 जनवरी 2024 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Portronics Bella वायरलैस चार्जर लॉन्‍च
  • क्‍यूआई चार्जिंग को सपोर्ट करता है यह प्रोडक्‍ट
  • 2099 रुपये है भारत में कीमत

Bella 3-in-1 Qi वायरलेस चार्जर में डिवाइसेज के लिए अलग-अलग स्‍लॉट दिए गए हैं।

Photo Credit: Amazon

जाने-माने ब्रैंड Portronics (पोर्ट्रोनिक्स) ने भारत में 3-इन-1 वायरलेस चार्जर को पेश किया है। इसका नाम बेला (Bella) है। यह चार्जर उन स्‍मार्टफोन्‍स, TWS ईयरफोन और स्मार्टवॉच को सपोर्ट करता है, जिनमें Qi चार्जिंग की सुविधा है यानी ऐसी डिवाइस जिनकी बैटरी वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है और Qi चार्जिंग को रजामंदी देती है। वायरलेस चार्जर में कंपनी ने एक डिजिटल अलार्म घड़ी को भी फ‍िट किया। फोन, ईयरफोन और स्‍मार्टवॉच को चार्ज करने के लिए अलग-अलग स्‍लॉट बनाए गए हैं। 
 

Portronics Bella 3-in-1 Qi-wireless charger Price 

Bella 3-in-1 Qi वायरलेस चार्जर के भारत में दाम 2099 रुपये हैं। यह 12 महीनों की वॉरंटी के साथ आता है और ब्‍लैक व वाइट कलर्स में उपलब्‍ध है। इस चार्जर को Flipkart और Amazon के अलावा ऑफलाइन स्‍टोर्स से लिया जा सकता है। अच्‍छी बात है कि यह चार्जर फ‍िलहाल एमेजॉन पर 1999 रुपये में लिया जा सकता है। 

Bella 3-in-1 Qi वायरलेस चार्जर में डिवाइसेज के लिए अलग-अलग स्‍लॉट दिए गए हैं। फोन को स्‍टैंड पर लगाकर चार्ज किया जाता है, जबकि TWS ईयरबड्स के लिए इसमें मैट दिया गया है। स्‍मार्टवॉच के लिए भी एक स्‍टैंड बनाया गया है। सिंगल डिवाइस को चार्ज करने पर यह 15वॉट का चार्जिंग आउटपुट देता है, जबकि एकसाथ तीनों डिवाइसेज को चार्ज करने पर पावर आउटपुट 5 से 10 वॉट में बंट जाता है। 

इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है डिजिटल अलार्म क्‍लॉक। इसे आप अपने बेड के आसपास जगह दे सकते हैं। इस क्‍लॉक में एलईडी स्‍क्रीन लगाई गई है। यह 12 घंटे या 24 घंटे के स्‍लॉट में टाइम दिखाती है। ब्राइटनैस के 5 लेवल हैं, जिससे यूजर्स घड़ी की चमक को सेट कर सकते हैं। सुविधा के लिए स्‍नूज बटन भी दिया गया है। 
Advertisement

Bella 3-in-1 Qi वायरलेस चार्जर उन लोगों के लिए सहूलियत हो सकता है, जो Qi चार्जिंग सपोर्ट वाली डिवाइस इस्‍तेमाल करते हैं। आपके स्‍मार्टफोन में यह सुविधा है या नहीं, इसे फोन बॉक्‍स में रखे यूजर मैनुअल में चेक कर सकते हैं।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  11. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.